फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'inkaar' movie trailer on tv

टीवी पर जारी हुआ फिल्म 'इंकार' का ट्रेलर

Tue, 18 Dec 2012 02:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Dec 2012 02:25 PM IST
विज्ञापन
'inkaar' movie trailer on tv

सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म 'इंकार' का ट्रेलर टेलीविजन चैनलों में जारी हो गया है। अगले साल 18 जनवरी को रिलीज हो रही इस सस्पेंस, ड्रामा फिल्म में अर्जुन रामपाल और चित्रगंदा सिंह की मुख्य भूमिकाएं हैं। अभी तक मल्टीप्लेक्सों में इस फिल्म का ट्रेलर नहीं दिखा है। संभावना है कि 'दबंग टू' की रिलीज के साथ इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


'यह साली जिंदगी' फिल्म के बाद यह सुधीर मिश्रा की अगली मुख्य धारा की फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्माण प्रकाश झा के बैनर तले हुआ है। अभी तक जो भी ट्रेलर जारी किए गए हैं उसमें अर्जुन रामपाल को एक विचित्र सा व्यक्ति दिखाया जा रहा है। उस व्यक्ति पर यौन शोषण करने के आरोप हैं। 'चक्रव्यूह' के बाद अर्जुन रामपाल की यह प्रकाश झा के बैनर के साथ अगली फिल्म होगी।
विज्ञापन


चित्रगंदा सिंह सुधीर मिश्रा की प्रिय नायिका बनती जा रही हैं। वह सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनने वाली कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 18 जनवरी को 'इंकार' के साथ ही लव रंजन निर्देशित फिल्म 'आकाशवाणी' रिलीज हो रही है। इस फिल्म के दोनों कलाकार 'प्यार का पंचनामा' फेम कार्तिक तिवारी और नुसरत भरुचा हैं। नुसरत, 'लव सेक्स और धोखा' में भी दिखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed