Indias Best Dancer 3: समर्पण लामा बने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के विनर, मिली लाखों की प्राइज मनी
डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3' को अपना विनर मिल चुका है। 30 सितंबर को ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें समर्पण लामा ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पहले टॉप 5 में जगह बनाई और फिर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली।
विस्तार
डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3' को अपना विनर मिल चुका है। 30 सितंबर को ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें समर्पण लामा ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पहले टॉप 5 में जगह बनाई और फिर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। उन्होंने अपने बेमिसाल डांस और क्यूटनेस से सिर्फ जजेज का नहीं, बल्कि देशभर के लोगों का खूब दिल जीता। उसी प्यार का नतीजा है कि समर्पण टॉफी अपने नाम करने में सफल साबित हुए।
कुछ ऐसे हुआ फिनाले का आगाज
'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के फिनाले का आगाज बेहद ही शानदार रहा। इस दौरान ग्रैंड फिनाले को 'फिनाले नंबर 1' नाम दिया गया था और इसकी शुरुआत अंजलि ममगई, समर्पण लामा, अनिकेत चौहान, विपुल खंडपाल और शिवांशु सोनी सहित सभी फाइनलिस्टों के पावर-पैक और धमाकेदार प्रदर्शन के साथ शुरु हुई। इस दौरान फिल्म 'गणपथ' के स्टार कास्ट टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी शो में धमाल मचाने पहुंचे थे। इसके साथ ही जज के तौर पर गोविंदा ने इस शो की शोभा बढ़ाई और सोनाली बेंद्रे ने भी अपनी प्रेजेंस से शो में चार - चांद लगाया।
समर्पण लामा को पुरस्कार राशि में 15 लाख रुपये और भारत के बेस्ट डांसर 3 का प्रतिष्ठित खिताब मिला, जबकि उनकी कोरियोग्राफर भावना खंडूजा को 5 लाख रुपये मिले हैं। क्योंकि इंडियाज बेस्ट डांसर एक ऐसा प्लेटफार्म हैं, जहां कंटेस्टेंट्स अपने कोरियोग्राफर के साथ परफॉर्म करते हैं। वहीं विपुल खंडपाल ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' में पांचवां स्थान हासिल किया और अनिकेत चौहान चौथे और शिवांशु सोनी दूसरे रनरअप रहे।
शो जीतने के बाद ये बोले समर्पण
सीजन की ट्रॉफी जीतने वाले समर्पण लामा ने बताया कि विनर बनने के बाद उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। समर्पण ने कहा, 'यह सपना लगता है! मैं हमेशा रियलिटी शो देखता था और चाहता था कि किसी दिन मैं ऐसे किसी शो का हिस्सा बनूं। लेकिन जो मैंने कभी नहीं सोचा था, कि मैं डांस रियलिटी शो जीतूंगा। यह सचमुच मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। अनिकेत चौहान के बाद जब मुझे 'बेहतरीन 13' के लिए चुना गया, तो वह पल मेरे लिए एक विनिंग मोमेंट था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में इतना आगे तक आऊंगा'।