फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian origin chef and Home Based F&B Business Owner Inderpal Singh Wins Master Chef Singapore season 4

Master Chef Singapore 4: भारतीय मूल के शेफ बने सीजन 4 के विजेता, इनाम में मिली इतने लाख की राशि

Mon, 16 Oct 2023 03:16 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 16 Oct 2023 03:16 PM IST
सार

फाइनल में तीन-तरफा प्रतियोगिता जीतने के बाद 'मास्टरशेफ सिंगापुर' की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की है। कई हफ्तों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद इंद्रपाल सिंह ने इस कुकिंग रियलिटी शो का चौथा सीजन जीता है।

विज्ञापन
Indian origin chef and Home Based F&B Business Owner Inderpal Singh Wins Master Chef Singapore season 4
मास्टरशेफ सिंगापुर 4 के विजेता इंद्रपाल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के 33 वर्षीय इंद्रपाल सिंह 'मास्टरशेफ सिंगापुर' के विजेता बनकर उभरे हैं। फाइनल में तीन-तरफा प्रतियोगिता जीतने के बाद 'मास्टरशेफ सिंगापुर' की ट्रॉफी उन्होंने अपने नाम की है। कई हफ्तों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद इंद्रपाल सिंह ने रविवार को प्रसारित फिनाले में कुकिंग रियलिटी शो का चौथा सीजन जीता है।
विज्ञापन


इनाम क तौर पर मिली इतनी राशि
इंद्रपाल सिंह ने  'मास्टरशेफ सिंगापुर' की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। विजेता के तौर पर उन्हें 10,000 एसजीडी (करीब 6.7 लाख रुपये) की राशि और बाकि अन्य गिफ्त मिले हैं। घरेलू खाद्य और पेय (एफ एंड बी) के मालिक इंद्रपाल ने 90 में से 76.6 अंकों के साथ तीन-तरफा प्रतियोगिता जीती है। वहीं शो की उपविजेता टीना अमीन को उन्होंने 3.6 अंकों से और दूसरे उपविजेता मैंडी की को 8.1 अंकों से हराकर जीत का ताज अपने नाम किया है। 
विज्ञापन


Khushalii Kumar: खुशाली कुमार ने पूरी की 'स्टारफिश' की शूटिंग, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें कीं साझा
विज्ञापन
विज्ञापन


जजों ने की इंद्रपाल के स्वाद की तारीफ
मास्टरशेफ सिंगापुर सीजन 4 के जजों को इंद्रपाल सिंह के खाने का स्वाद बहुत अच्छा लगा। उनके खाने के स्वाद की जजों ने खूब तारीफ की। वह अपने हर खाने को एक अलग स्वाद और रंग देते थे। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा, 'मैं इस वक्त कैसा महसूस कर रहा हूं, इसका वर्णन करना भी मेरे लिए काफी मुश्किल है।' 

वन नाइट स्टैंड के सवाल पर खुलकर बोले ये सितारे

परिवार से मिले समर्थन पर कही यह बात
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इस पल का कई बार सपना देखा है और खुद को कई बार वास्तविकता का परीक्षण भी कराया है, लेकिन मेरे हाथों में ट्रॉफी होने से पता चलता है कि सपने सच होते हैं और मुझे मान्यता मिलती है कि मैं एक पाकशाला से संबंधित व्यक्तित्व बन सकता हूं।' एफ एंड बी के मालिक इंद्रपाल सिंह ने कहा, 'इस यात्रा में मुझे परिवार और दोस्तों और संपर्कों से जो प्यार और समर्थन मिला है, वह प्यार और समर्थन वह आग होगी जो आगे चलकर मेरे पाककला संबंधी सपनों को एक नई ऊर्जा देगी।'  

Kangana Ranaut: कंगना की 'इमरजेंसी' के लिए करना होगा और इंतजार, अभिनेत्री ने रिलीज डेट टलने की दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed