फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian film association forms separate division of casting directors to keep tabs on fraudsters exploiting actresses

IFTDA: यौन उत्पीड़न के मामलों को रोकने के लिए आईएफटीडीए ने बनाया अलग प्रभाग, ऐसे होगा कास्टिंग निर्देशकों का चयन

Sat, 29 Jan 2022 03:37 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 29 Jan 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
Indian film association forms separate division of casting directors to keep tabs on fraudsters exploiting actresses
ashoke pandit - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म उद्योग में छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों को रोकने के लिए इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने प्रमुख कास्टिंग निर्देशकों के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

इसी संबंध में आईएफटीडीए ने तीन प्रमुख निर्मात संगठनों को पत्र भेजा है। इस पत्र में लिखा है कि ‘‘महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म उद्योग को नाम खराब हो रहा है। इसलिए इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हम एक "अभिनव योजना" लेकर आए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित द्वारा यह पत्र ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’, 'भारतीय फिल्म और टीवी निर्माता परिषद' और 'पश्चिमी भारत फिल्म निर्माता संघ' को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में आगे लिखा गया है कि सबसे प्रसिद्ध प्रतिष्ठित कास्टिंग निर्देशकों ने आईएफटीडीए के साथ मिलकर इस बुराई को मिटाने की प्रतिबद्धता जताई है।’’

माननीय कार्यकारी समिति द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कास्टिंग निदेशकों का एक अलग डिवीजन बनाने का फैसला लिया गया है। महिलाओं के प्रति पूर्ववृत्त, सत्यनिष्ठा और सम्मान की पूरी जांच करने के बाद ही किसी को भी इस डिवीजन में शामिल किया जाएगा। इस कदम का नेतृत्व सबसे प्रतिष्ठित कास्टिंग निर्देशकों, मुकेश छाबड़ा, हनी त्रेहन, विक्की सिदाना, श्रुति महायान और शारिका द्वारा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed