Independence Day 2022: देशप्रेम के रंग में रंगे शंकर महादेवन, विदेशी धरा पर गाया 'ऐ वतन...',
देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में देशभक्ति गाना 'ऐ वतन...' गाते नजर आए। बता दें कि शंकर महादेवन इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश अपनी आजादी के गौरवशाली 75 वर्ष पूरे होने के जश्न में डूबा है। देश ही नहीं, विदेशी धरा पर भी भारतीय इस खास दिन का जश्न मना रहे हैं। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में देशभक्ति गाना 'ऐ वतन...' गाते नजर आए। यहां भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ ही देर में तिरंगा फहराया जाएगा। बता दें कि शंकर महादेवन इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं।
तिरंगा थामे आए नजर
वीडियो में देखा जा सकता है कि महादेवन पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। एक हाथ में उन्होंने माइक पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ में तिरंगा थामे हुए नजर आ रहे हैं। वह गाना गाते नजर आ रहे हैं, 'ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू, मैं जहां रहूं जहां में याद रहे तू...'।
श्रोताओं ने भी मिलाए सुर
इस दौरान उनके आसपास खड़े लोगों का उत्साह देखने लायक है। श्रोताओं की भीड़ सिंगर के सुर में सुर मिलाती नजर आ रही है। सभी के हाथों में तिरंगा झंडा है। वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विदेशों में भी स्वतंत्रता दिवस किस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
#WATCH | USA: Singer & music composer Shankar Mahadevan sings 'Ae Watan' at Times Square in New York where the national flag will shortly be hoisted to mark the 76th #IndependenceDay of India#IndiaAt75 pic.twitter.com/vMBPEB36nI
— ANI (@ANI) August 15, 2022
दुनियाभर में है अलग रौनक
बता दें कि देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश तिरंगे और देशभक्ति से सराबोर नजर आ रहा है। इस मौके पर विदेशी नेताओं ने भी भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इन नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा ने भी भारत को बधाई दी है।