फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   IND vs PAK match Ajay Devgn Kareena Kapoor Sunny Deol congratulate India for win against Pakistan

IND vs PAK: भारत की जीत पर झूम उठे फिल्म इंडस्ट्री के सितारे, सोशल मीडिया पर टीम को दी बधाई

Sat, 14 Oct 2023 11:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 14 Oct 2023 11:10 PM IST
सार

इस मैच में भारत ने 192 रनों का पीछा किया और शाहीन अफरीदी और हसन अली के शुरुआती झटकों के बावजूद श्रेयस अय्यर के अर्धशतक ने भारत को जीत दिलाई।

विज्ञापन
IND vs PAK match Ajay Devgn Kareena Kapoor Sunny Deol congratulate India for win against Pakistan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने आईसीसी विश्व कप 2023 में अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की। इस कामयाबी के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक जश्न मनाते नजर आए। अजय देवगन, करीना कपूर और सनी देओल सहित कई बॉलीवुड सितारों ने टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। 

विज्ञापन

Michael Douglas: सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं माइकल डगलस, जाहिर की खुशी

विज्ञापन

अजय देवगन ने की जमकर तारीफ

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने मैच से रोहित शर्मा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी लाइन-अप, हमारे पास यह सब है! विश्व कप ट्रॉफी... हम आ रहे हैं।"

टीम इंडिया की जर्सी में दिखे आयुष्मान

आयुष्मान खुराना ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह भारतीय टीम की जर्सी में दिखे। अभिनेता ने लिखा, "खेल के हर पहलू में पूर्ण प्रभुत्व। अंक तालिका में शीर्ष पर। अच्छा खेला टीम इंडिया।''

विज्ञापन

करीना ने दी बधाई

करीना कपूर खान ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया। 'जाने जान' की अभिनेत्री ने लिखा, "टीम इंडिया को बधाई। हम हमेशा गौरवान्वित महसूस करते हैं।"

सनी देओल बोले- गदर मचा दिया

सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेता ने लिखा, ''हिंदुस्तान जिंदाबाद...गदर मचा दिया हमारे मेन इन ब्लू ने क्रिकेट के मैदान में। इस बड़ी जीत की टीम इंडिया और पूरे देश को बहुत बधाइयां।

भारत ने हासिल किया 192 रनों का लक्ष्य
बता दें कि इस मैच में भारत ने 192 रनों का पीछा किया और शाहीन अफरीदी और हसन अली के शुरुआती झटकों के बावजूद श्रेयस अय्यर के अर्धशतक ने भारत को जीत दिलाई। टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, लेकिन दूसरे मैच में भारत ने अपना दबदबा कायम किया। दोनों टीमों ने अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत लगातार जीत के साथ की थी, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था।
Sunny Deol: सनी देओल ने किया शराब नहीं पीने की वजह का खुलासा, बोले- यह बहुत कड़वी होती है और बहुत बदबू आती है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed