फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Illegal Betting App Case: Enforcement Directorate summoned Ankush Hazra and Urvashi Rautela for questioning

Illegal Betting App Case: अवैध सट्टेबाजी एप मामले में उर्वशी रौतेला-अंकुश हाजरा तलब, ईडी के सामने होंगे पेश

Mon, 15 Sep 2025 12:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Sep 2025 12:41 PM IST
सार

ED Summoned Urvashi Rautela-Ankush Hazra: अवैध सट्टेबाजी एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उर्वशी रौतेला और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा को तलब किया है। दोनों कलाकारों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Illegal Betting App Case: Enforcement Directorate summoned Ankush Hazra and Urvashi Rautela for questioning
उर्वशी रौतेला-अंकुश हाजरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईजी) ने बंगाली सिनेमा के चर्चित अभिनेता अंकुश हाजरा और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने उर्वशी और अंकुश को कल 16 सितंबर को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है।

विज्ञापन

प्रचार-प्रसार में कई बड़े चेहरे जुड़े पाए गए
अवैध सट्टेबाजी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के अलावा पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को भी ईडी की तरफ से समन जारी किया गया है। ईडी की जांच में सामने आया कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स गैरकानूनी तरीके से भारत में अपना कारोबार फैला रहे हैं। इन्हीं में से एक है 1xBet, जिसके विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार में कई बड़े चेहरे जुड़े पाए गए। 

पहले भी कई नाम आ चुके हैं सामने
बता दें यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी ईडी ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना से पूछताछ की थी। माना जाता है कि इन सभी से ये जानने की कोशिश की गई कि आखिर ये सितारे किन शर्तों और डील्स के तहत इन बेटिंग कंपनियों से जुड़े थे।

कैसे काम करते हैं ये एप्स?
ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट और मीडिया में ये साफ किया था कि ये प्लेटफॉर्म शुरुआत में खुद को स्किल बेस्ड गेमिंग के तौर पर प्रचारित करते हैं। आकर्षक ऑफर्स और मशहूर चेहरों की मौजूदगी से यूजर्स को लुभाया जाता है। लेकिन असलियत में इन एप्स का एल्गोरिद्म धोखाधड़ी से भरा होता है। ये एप्स पूरी तरह से बैन होने के बावजूद अलग-अलग डोमेन्स और माध्यमों से लोगों तक पहुंच बना लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed