{"_id":"595105694f1c1b7f2d8b48c2","slug":"ileep-involved-in-malayalam-actress-abduction-but-he-says-ready-for-lie-detector-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयालम एक्ट्रेस अपहरण केस में फंसे दिलीप नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलयालम एक्ट्रेस अपहरण केस में फंसे दिलीप नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
दिलीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस के अपहरण केस ने एक नया मोड़ ले लिया है। अब मलयालम एक्टर दिलीप ने कहा है, इस मामले की जांच के लिए वो पुलिस को सहयोग देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दिलीप ने अपने फेसबुक पेज पर मलयालम भाषा में एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वो इस केस में शामिल नहीं हैं और ये साबित करने के लिए वो नार्को, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं।'
विज्ञापन
दरअसल, पहले ही इस केस में एक नया खुलासा हुआ था जिसमें मलयालम फिल्मों के एक्टर नादिर शाह ने बताया कि उनके पास मुख्य आरोपी पल्सर सोनी के एक करीबी का फोन आया था, जिसने बताया कि इस मामले में केरल के सुपरस्टार दिलीप भी मिले हुए हैं और वो दिलीप को ब्लैकमेल कर रहा था। बहराल बताया जा रहा है कि दिलीप ने उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज का दी है।
विज्ञापन
दिलीप ने आगे लिखा कि ये सब इंडस्ट्री के कुछ लोगों द्वारा उनका करियर खराब करने के लिए रचा गया षडयंत्र है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कुछ मीडिया चैनल भी उन लोगों से मिले हुए हैं।
विज्ञापन
दिलीप ने लिखा, 'मैं चाहता हूं कि सब के साथ अच्छा हो। लेकिन कुछ मीडिया साइट्स और सोशल नेटवर्किंग ग्रुप मेरी छवि खराब करना चाहते हैं। कई चैनलों पर हुई डिबेट्स में भी मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है। जो लोग मेरे खिलाफ हैं मैं उनसे बस एक बात ही कहना चाहता हूं, मैं किसी भी टेस्ट के लिए तैयार हूं। मैं बस अपनी बेगुनाही साबित करना चाहता हूं।'