क्यों नहीं, जरूर जाएंगे पाकिस्तान: सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में पाकिस्तान में जाते ही हैं। साथ ही सलमान असल जिंदगी में भी पाकिस्तान जाना चाहते हैं। पाकिस्तान में सलमान के प्रशंसकों को लिए ये खुश करने वाली खबर है। सलमान खान का कहना है कि अगर उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का प्रीमियर पाकिस्तान में हो तो वे पाकिस्तान जरूर जाएंगे।
ट्रिब्यून में छपी खबर के अनुसार, सलमान से पाकिस्तान में फिल्म के प्रचार के बारे में पाकिस्तान जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि फिल्म भारत में रिलीज हो रही है तो में यहां प्रचार कर रहा हूं। अगर पाकिस्तान में फिल्म का प्रीमियर होगा तो वो पाक जरूर जाएंगे।
'बजरंगी भाईजान' की कहानी में भारत के साथ पाकिस्तान को भी दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दोनों देशों को दिखाती है । ऐसे में पाकिस्तान में भी फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है।
'फिल्म के कुछ सीन ने तो मुझे सचमुच रुला दिया'
'बजरंगी भाईजान' की कहानी में पाकिस्तान की एक लड़की भारत में गुम हो जाती है। जिसे सलमान किसी भी तरह उसके घर पाकिस्तान पहुंचाने में जुट जाते हैं। फिल्म में पाकिस्तान की लड़की बनी हर्षाली के साथ सीन पर सलमान कहते हैं कि इन सीन में कमाल हो गया।
सलमान का कहना है कि मुझे गिलीसरीन की जरूरत ही नहीं पड़ी इन सीन में ऐसा हुआ कि मैं खुद-ब-खुद रो पड़ा। कबीर खान और सलमान खान ने इससे पहले 'एक था टाइगर' में साथ काम किया था। लेकिन ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो सकी थी।
'बजरंगी भाईजान' की पाकिस्तान में रिलीज को लेकर भी कई शंकाएं व्यक्त की जा रही थीं। लेकिन 'बजरंगी भाईजान' को पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। ईद पर रिलीज हो रही 'बजरंगी भाईजान में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में हैं।
करीना भी जता चुकी हैं पाकिस्तान जाने की ख्वाहिश
हाल ही में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने भी पाकिस्तान जाने की इच्छा जताई है करीना ने पाकिस्तान जाने के सवाल पर कहा "मेरा पाकिस्तान जाने का बहुत बार मन हुआ, लाहौर से बुलावा भी कई बार आया है'
करीना का कहना है कि 'क्योंकि सैफ का पूरा परिवार पाकिस्तान में है इसलिए मैं जरुर जाना चाहती हूं। खास कर के खाने के लिए। क्योंकि जिस तरह का खाना पाकिस्तान में मिलता है मैं उसकी शौकीन हूँ और जब भी मेरा और सैफ का प्लान बनेगा हम जरूर जाएंगे।'