{"_id":"5ac748c04f1c1bed618b5d4a","slug":"if-salman-khan-goes-to-jail-who-would-you-love-to-see-host-the-next-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमानत न मिली तो जेल में रहेंगे सलमान खान, ऐसे में आप किसे देखना चाहेंगे बिग बॉस का होस्ट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जमानत न मिली तो जेल में रहेंगे सलमान खान, ऐसे में आप किसे देखना चाहेंगे बिग बॉस का होस्ट?
मोना नारंग
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
collage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को 5 साल की सजा और 10000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इतनी लंबी सजा होने की वजह से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सलमान खान ने कई प्रोजेक्ट साइन किए हुए हैं। अगर उन्हें जेल जाना पड़ा तो इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। सलमान को मिली इस सजा से बिग बॉस के मेकर्स भी काफी परेशान हैं। दरअसल रियलिटी शो बिग बॉस के ज्यादातर सीजन सलमान खान ने ही होस्ट किए हैं। अक्टूबर में शुरू होने वाले इस शो के लिए मेकर्स ने तैयारी करना भी शुरू कर दी थी।
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पहले भी एक बार बिग बॉस को होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने शो का तीसरा सीजन होस्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ भी होस्ट किया था। अमिताभ अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ का स्टाइल और उनका शो प्रेजेंट करने का तरीका बाकी शो के होस्ट से बिलकुल अलग और हट कर है।

sanjay dutt
संजय दत्त
वैसे तो संजय दत्त भी बिग बॉस को पहले भी होस्ट कर चुके हैं। शो के सीजन 5 में उन्होंने बखूबी से अपना किरदार निभाया था। शो के बीच में सलमान खान को को-होस्ट के लिए बुलाया गया था जिसके बाद शो ने लंबी उछाल मारी थी। तभी से इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। तो क्या फिर अब आप संजय दत्त को शो को होस्ट करते देखना पसंद करेंगे।

shahrukh khan
शाहरुख खान
शाहरुख खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और मजाकिया अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। बिग बॉस के होस्ट बनने के लिए उनमें वे सारे गुण हैं जिसकी शो को जरूरत है। वह ‘टेड टॉक्स’ और 'कौन बनेगा करोड़पति' को भी होस्ट कर चुके हैं। आपको बता दें एक बार वह मजाक मजाक में यह कह चुके हैं कि वह 'बिग बॉस' की मेजबानी भी करना चाहते हैं।

akshay kumar
अक्षय कुमार
पिछले सीजन के शुरू होने से पहले सलमान से डील तय न होने पर शो की असिस्टेंट रेश्मा शेट्टी ने कलर्स को सलमान की जगह अक्षय का नाम सुझाया था। अक्षय 'खतरों के खिलाड़ी' और 'डेयर टु डांस' जैसे शो होस्ट कर चुके हैं, जिसे लेकर चैनल पहले अक्षय के नाम को लेकर विचार कर रहा था लेकिन बाद में सलमान से ही डील फाइनल की गई थी। तो अगर इस बार फिर अक्षय के नाम पर अगर विचार किया जाता है तो क्या आप मिस्टर खिलाड़ी को बिग बॉस होस्ट करते देखना पसंद करेंगे।