फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ibrahim ali khan got his second film Diler Know all details here

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान को मिली दूसरी फिल्म, 'सरजमीं' के बाद 'दिलेर' में आएंगे नजर!

Mon, 04 Sep 2023 08:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Sep 2023 08:09 PM IST
सार

'दिलेर' की शूटिंग कथित तौर पर दिसंबर 2023 में शुरू होने वाली है। इसके ज्यादातर हिस्से लंदन में शूट किए जाएंगे। फिलहाल फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Ibrahim ali khan got his second film Diler Know all details here
इब्राहिम अली खान - फोटो : social media

विस्तार

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान जल्द ही फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह काजोल और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ इस फिल्म में स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आम तौर पर देखा जाता है कि एक अभिनेता को उसकी पहली फिल्म की सफलता के बाद दूसरी फिल्म मिलती है, लेकिन इब्राहिम के मामले में ऐसा नहीं है। 
विज्ञापन

Jawan: साउथ में भी जबर्दस्त ओपनिंग को 'जवान' तैयार, एडवांस बुकिंग में तेलुगु डब वर्जन का छह बजे का शो 80% फुल
विज्ञापन

 

जन्नत के डायरेक्टर बनाएंगे फिल्म

अपनी पहली फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही उनके हाथ दूसरा प्रोजेक्ट लग गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम अली खान अपनी दूसरी फिल्म साइन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका निर्देशन 'जन्नत' और 'शिद्दत' के डायरेक्टर कुणाल देशमुख करेंगे। कथित तौर पर यह एक रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसका अस्थायी नाम 'दिलेर' रखा गया है। इंडस्ट्री के एक सूत्र ने इस बारे में कथित तौर पर बताया कि इब्राहिम को स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को स्वीकार करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। 
Chinmayi: चिन्मयी ने सामंथा को बताया इंस्पिरेशन, कहा- शूटिंग में देरी हुई तो अभिनेत्री ने फीस में की थी कटौती

कहानी आई पसंद

कहानी अच्छी तरह से लिखी गई है और खूबसूरती से संतुलित है। यह दर्शकों को प्यार और संगीत की बेहतरीन खुराक देने वाली है। इब्राहिम जल्द ही इसे साइन करेंगे, क्योंकि बातचीत लगभग अंतिम चरण में है। सूत्र ने आगे कहा कि यह दूसरी फिल्म एक रोमांस कहानी है जबकि इब्राहिम की पहली थ्रिलर है। शैलियों में यह उछाल उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाएगा।
Marlene Ahuja: खुशियों के बीच देओल परिवार में छाया गम का माहौल, बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का हुआ निधन

विज्ञापन

'सरजमीं' को पहले करेंगे पूरा

रिपोर्ट के मुताबिक 'दिलेर' की शूटिंग कथित तौर पर दिसंबर 2023 में शुरू होने वाली है। इसके ज्यादातर हिस्से लंदन में शूट किए जाएंगे। फिलहाल फिल्म के लिए मुख्य अभिनेत्री का अभी चयन नहीं किया गया है। 'दिलेर' की शूटिंग शुरू करने से पहले इब्राहिम 'सरजमीन' का अपना पेंडिंग शेड्यूल पूरा करेंगे। बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इब्राहिम लीड भूमिका निभाएंगे। 
Bollywood: बॉलीवुड की इन फिल्मों में देखने को मिले लंबे-लंबे किसिंग सीन्स, दर्शकों को कर दिया था बेकाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed