फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   huma qureshi trolled on social media to wear low cut transparent cleavage bridal gown see photos

Social Media: हुमा कुरैशी का ब्राइडल गाउन में दिखा बोल्ड अंदाज, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Tue, 07 Dec 2021 10:08 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 07 Dec 2021 10:08 PM IST
सार

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी वेब सीरीज महारानी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीरीज में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में हुमा कुरैशी एक आम गृहिणी से लेकर प्रदेश की मुख्यमंत्री तक का सफर तय करती हुई नजर आईं।

विज्ञापन
huma qureshi trolled on social media to wear low cut transparent cleavage bridal gown see photos
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

विस्तार

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी वेब सीरीज महारानी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीरीज में उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज में हुमा कुरैशी एक आम गृहिणी से लेकर प्रदेश की मुख्यमंत्री तक का सफर तय करती हुई नजर आईं। हुमा कुरैशी बड़े पर्दे पर जितनी साधारण और सादगी किरदारों में दिखती हैं उतनी ही स्टाइलिश वो अपनी निजी जिंदगी में हैं और इस बात का अंदाजा आप उनके द्वारा पोस्ट की गई सोशल मीडिया पोस्ट से लगा सकते हैं। हालांकि कभी लोग उनके लुक तो पसंद करते हैं तो कभी उन्हें उसके लिए बुरी तरह ट्रोल भी किया जाता है।

विज्ञापन


सफेद गाउन में दिखा हुमा का बोल्ड अंदाज

हाल ही में सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी ने बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें साझा की। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों को कई लोगों ने पसंद किया तो वहीं कुछ लोगों ने उनके डीप नैक गाउन के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया। दरअसल उन्होंने एक वेडिंग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया, जिसमें वो को-कट क्लीवेज ब्राइडल गाउन में नजर आ रही हैं। हुमा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन

huma qureshi trolled on social media to wear low cut transparent cleavage bridal gown see photos
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

हुमा कुरैशी इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनका डीप नैक लुक बिलकुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने हुमा कुरैशी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘पूरे कपड़े लेने के लिए पैसे कम पड़ जाते हैं क्या मैम’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नीचे गद्दा तो रख लेते मैडम’। वही अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप आज कल ज्यादा जोश में हैं मैडम’।

huma qureshi trolled on social media to wear low cut transparent cleavage bridal gown see photos
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

कुछ लोगों ने कहा दूल्हा कहा हैं

हालांकि सोशल मीडिया पर ही कुछ लोगों को उनकी ये तस्वीर खुद पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपका दूल्हा कहा है’। अन्य यूजर्स ने इमोजी साझा करते हुए लिखा, ‘माशाअल्लाह आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। नजर ना लगे। उनके कई बॉलीवुड फ्रेंड्स ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेन्ट किया। हुमा कुरैशी ने इन तस्वीरों के अलावा भी सैटिन सफेद को-कट गाउन में तस्वीर साझा की।

विज्ञापन

huma qureshi trolled on social media to wear low cut transparent cleavage bridal gown see photos
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

लैला से किया था ओटीटी पर डेब्यू

हुमा कुरैशी ने साल 2019 में वेब सीरीज लैला से डेब्यू किया था। ये शो काफी विवादित था। महारानी उनकी दूसरी सीरीज है। बॉलीवुड के साथ-साथ हुमा कुरैशी ने हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से सबका दिल जीता  हुमा की आगामी फिल्मों की बात करें तो उसमेंतमिल भाषा की वलीमाई और नेटफ्लिक्स की मोनिका, ओ माई डार्लिंग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed