फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Shares Cryptic Post after her engagement rumors with rachit Singh Know Details

Huma Qureshi: रचित सिंह से गुपचुप सगाई की अफवाहों के बाद हुमा का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'काम से काम रखो'

Wed, 17 Sep 2025 10:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 17 Sep 2025 10:15 PM IST
सार

Huma Qureshi: हाल ही में अभिनेत्री हुमा कुरैशी की सगाई की खबर सुर्खियों में रही। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हुमा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह से गुपचुप सगाई कर ली है। इस पर हुमा ने अब क्रिप्टिक पोस्ट करते हुए रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Huma Qureshi Shares Cryptic Post after her engagement rumors with rachit Singh Know Details
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram/ Huma Qureshi

विस्तार

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म 'बयान' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ। इसके अलावा अपनी निजी जिंदगी के चलते भी हुमा चर्चा बटोर रही हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभिनेत्री ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह से गुपचुप सगाई कर ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

साउथ कोरिया पहुंचीं हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने अपनी सगाई की उड़ती अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से सगाई की खबर पर रिएक्ट किया है। हुमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक व्यंजन की तस्वीर है। इसके जरिए उन्होंने बताया है कि वे साउथ कोरिया में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा- 'काम से काम रखो'
हुमा ने इस फोटो के साथ जो मैसेज लिखा है, वह गौर करने वाला है। उन्होंने लिखा है, 'सभी लोगों को शांत रहने की जरूरत है और अपने काम से काम रखो'। उन्होंने आगे लिखा है कि वे साउथ कोरिया में लैंड हो गई हैं। हुमा ने फ्लाइट से खाने की फोटो शेयर की है। साझा की गई तस्वीर में बाउल में सूपी नूडल्स दिखाई दे रहे हैं।

Tallest Actor: बॉलीवुड के सबसे लंबे एक्टर कौन? जिसने हाइट के मामले में बिग बी को भी दे दी मात

विज्ञापन

Huma Qureshi Shares Cryptic Post after her engagement rumors with rachit Singh Know Details
हुमा कुरेशी-रचित सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं रचित सिंह?
हुमा के कथित बॉयफ्रेंड रचित एक्टिंग कोच हैं। वे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे सितारों को ट्रेनिंग देने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने ‘कर्मा कॉलिंग’ सीरीज से अभिनय की शुरुआत की थी। हुमा और रचित, दोनों लंबे वक्त से दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुमा की फिल्म 'बयान' की स्क्रीनिंग के दौरान भी रचित मौजूद रहे। इसके अलावा हुमा कुरैशी की बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल इकबाल की शादी में भी रचित शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed