{"_id":"65b86f15834aae19c9072945","slug":"hrithik-roshan-on-his-adorable-please-smile-in-film-fighter-says-that-was-tough-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: 'फाइटर' में मुस्कुराहट को बरकरार रख पाना ऋतिक के लिए था बेहद मुश्किल, एक्टर ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: 'फाइटर' में मुस्कुराहट को बरकरार रख पाना ऋतिक के लिए था बेहद मुश्किल, एक्टर ने किया खुलासा
Tue, 30 Jan 2024 09:15 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 30 Jan 2024 09:15 AM IST
सार
फिल्म फाइटर को मिल रही तारीफों पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए दर्शकों का अभार जताया है। उन्होंने कहा कि 'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें इतने अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं'।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन के इंस्टा हैंडल से
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन शानदार है। फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन की मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल ही में जब ऋतिक से इस बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि 'फाइटर' में उस मुस्कुराहट को बरकरार रख पाना उनके लिए काफी मुश्किल था।
विज्ञापन
जटिलताओं पर की बात
हाल ही में एक बातचीत के दौरान होस्ट ने ऋतिक रोशन को जानकारी दी कि दर्शक उन्हें 'कृष 4' में उसी मनमोहक मुस्कान के साथ देखना चाहते हैं, जैस 'फाइटर' में हैं। इस पर ऋतिक रोशन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन प्यारे पलों को लेकर वे खुश हैं। साथ ही अभिनेता ने ये भी स्वीकार किया कि ये काफी मुश्किल था। एक्टर ने कहा, 'यह एक मुश्किल क्षण था, क्योंकि इसका मजाक बनाया जा सकता था। मुझे इसमें काफी हद तक अपना योगदान देना ता। यह वाकई मुश्किल था'।
विज्ञापन
SSMB29: राजामौली की फिल्म को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, एसएसएमबी 29 के लिए महेश बाबू ने नहीं ली फीस
विज्ञापन
दर्शकों का जताया आभार
जब ऋतिक से कहा कि पर्दे पर उन्हें मुस्कुराता देखकर थिएटर में हर किसी के चेहरे पर मुस्कान थी। इस पर ऋतिक ने कहा, 'हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें इतने अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं और तारीफें मिल रही हैं। यह बेहद उत्साहजनक है। वास्तव में ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मुझे ताकत का अहसास करने और अब युद्ध में उतरने के लिए अपनी पीठ थपथपाने का मौका मिल गया है'।
B Town: रातों-रात स्टार्स बने इन अभिनेताओं को नहीं रास आई सिनेमा इंडस्ट्री, एक्टिंग की दुनिया को कहा अलविदा
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है कि ऋतिक अपनी अगली फिल्म 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर ऋतिक ने कहा, 'कबीर ने वाकई एक छाप छोड़ी है और कबीर की भूमिका निभाना मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार मेरी चुनौती कबीर को एक अलग रूप में दिखाने की है। यह अलग पहलू काफी दिलचस्प होने वाला है'। बात 'फाइटर' की करें तो इसमें ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं। पांच दिनों के अंदर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 126.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Netflix: सिलिकॉन वैली फाउंडेशन को रीड हेस्टिंग्स ने दिए इतने मिलियन शेयर, नेटफ्लिक्स स्टॉक का किया अनुदान