फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan on being linked with Angela Krislinzki: Who is she, why is she lying?

एक लड़की से परेशान हो गए ऋतिक, बोले - 'क्यों झूठ बोल रही हो'

Tue, 04 Apr 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 04 Apr 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan on being linked with Angela Krislinzki: Who is she, why is she lying?
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के फैन्स की वैसे तो दुनियाभर में कमी नहीं हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक फैन ने सबको चौंका दिया। अपनी इस फैन की वजह से ऋतिक रोशन इस कदर परेशान हैं कि हैं कि उन्होने खुद ही ट्वीट के जरिये पूछा, 'डियर लेडी, तुम कौन हो और क्‍यों झूठ बोल रही हो?' 
विज्ञापन


दरअसल मामला ये है कि साउथ इंडियन एक्ट्रेस एंजिला क्रिस्‍लिंस्‍की का डीएनए में एक इंटरव्‍यू लिया गया जिसमें उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने ऋतिक रोशन के साथ दो विज्ञापन किए हैं और कैसे ऋतिक रोशन ने उनके करियर में सही चीजें चुनने के लिए उनकी मदद की है। 
विज्ञापन


 एंजिला ने अपने इंटरव्‍यू में कहा कि ऋतिक रोशन उसे अपनी एक फिल्‍म में लेने की भी प्‍लानिंग कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा, 'मैं ऋतिक रोशन को अपना गुरु मानती हूं और इसलिए उन्‍हें सारी बातें बताती हूं. मैं उनके साथ दुबारा काम करना चाहती हूं लेकिन ऐसा कब होगा यह पता नहीं.'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात का पता चलने पर ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया और पूछा, 'डियर लेडी, तुम कौन हो और क्‍यों झूठ बोल रही हो?' 
 

Hrithik Roshan on being linked with Angela Krislinzki: Who is she, why is she lying?
अपने इंटरव्‍यू में एनजिला ने कहा कि जब मैंने ऋतिक को बताया कि मैं हाफ स्‍पेनिश हूं तो उन्‍हें स्‍पेन की याद आ गई। वह बहुत ही सपोर्टिव हैं और उन्‍होंने मुझे एक्टिंग टिप्‍स भी दिए हैं।' 

उन्‍होंने दूसरी बार ऋतिक के साथ विज्ञापन की शूटिंग के बारे में बताते हुए कहा, 'मुझे लगा था वह मुझे भूल चुके होंगे, क्‍योंकि वह एक सुपरस्‍टार हैं जिन्‍होंने अनेकों मोडल्‍स के साथ शूट किए हैं। उन्‍होंने मजाक में मुझसे यह भी पूछा कि तुम्‍हारी आंखों का रंग असली है क्‍या। 

जब मैंने साउथ की फिल्‍म साइन की तो उन्‍होंने मेरे फिल्‍म के निर्माताओं के बारे में पूछा और मुझे आश्‍वस्‍त किया कि यह फिल्‍म मुझे एक अच्‍छा स्‍थान दिलाएगी।' एनजिला हाल ही में अनुष्‍का शेट्टी की फिल्‍म 'साइज जीरो' के एक गाने में नजर आई हैं।
 

 

oppo camera phone my second tvc with hritik roshan... im blessed to have shot 3 tvcs with him... ❤ #oppo #angelakrislinzki #hrithikroshan #oppof1plus #opposelfieexpert

A post shared by Angela Krislinzki (@angelakrislinzki) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed