फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Homi Adajania: After Angrezi Medium Homi started this new film Ashish Verma is playing another strong character

Homi Adajania: ‘अंग्रेजी मीडियम’ के बाद होमी ने शुरू की ये नई फिल्म, आशीष वर्मा निभा रहे एक और दमदार किरदार

Fri, 07 Jan 2022 05:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 05:52 PM IST
सार

अभिनेता आशीष वर्मा अपने किरदारों के जरिये लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ती रहे हैं। आशीष अपने अगले प्रॉजेक्ट की तैयारियों में अरसे से जुटे रहे हैं।

विज्ञापन
Homi Adajania: After Angrezi Medium Homi started this new film Ashish Verma is playing another strong character
आशीष वर्मा, आशीष वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ और सोनी लिव का शो ‘द व्हिसलब्लोअर’ करने के बाद अभिनेता आशीष वर्मा ने अपनी अगली फिल्म चर्चित निर्देशक होमी अदजानिया के साथ शुरू की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन पता चला है कि इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

अभिनेता आशीष वर्मा अपने किरदारों के जरिये लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ती रहे हैं। आशीष अपने अगले प्रॉजेक्ट की तैयारियों में अरसे से जुटे रहे हैं। वह इन दिनों होमी अदजानिया की अनाम फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर में हैं। जानकारी के मुताबिक होमी पिछले दो महीनों से जयपुर में शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

Homi Adajania: After Angrezi Medium Homi started this new film Ashish Verma is playing another strong character
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आशीष अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद उत्साहित हैं साथ ही लोगों से मिल रहे प्यार और सम्मान के लिए खुद को आभारी भी मानते हैं। वह कहते हैं, "अतरंगी रे की शूटिंग करने का अनुभव बहुत ही शानदार और दिल को छू जानेवाला था। हम इस समय कोविड 19 जैसी महामारी से जूझ रहे हैं ऐसे में हमे जैसे ही फिल्म की शूटिंग की अनुमति मिली हमने काम शुरू कर दिया। इस फिल्म में मुझे परफॉर्म करने के लिए पूरा मौका दिया गया।  आनंद सर और धनुष के साथ काम करना मानो अपनी बैकेटलिस्ट में से एक सपना सच होने जैसा रहा।"

Homi Adajania: After Angrezi Medium Homi started this new film Ashish Verma is playing another strong character
आशीष वर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं अपनी सीरीज द व्हिसलब्लोअर के बारे में आशीष समीक्षकों और दर्शकों से मिली प्रतिक्रियाएं समझ रहे हैं। आशीष के मुताबिक सीरीज के साथ साथ इसके कलाकारों को भी लोगों ने काफी सराहा है और यह बहुत ही दमदार कलाकारों के साथ काम करने का मौका रहा। वह कहते हैं, “समान विचारधारा वाले दमदार कलाकारों और क्रू के साथ काम करना बेहद मजेदार था।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed