फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hollywood Crushes of Bollywood Celebs Shahrukh Khan Angelina Jolie Priyanka Chopra Gerad Butler Katrina Kaif

Celebs Crushes: इन विदेशियों पर जान छिड़कते हैं देसी सेलेब्स, लिस्ट में एंजेलिना से लेकर लियोनार्डो तक शामिल

Wed, 09 Aug 2023 01:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2023 01:59 PM IST
सार

क्या आप जानते हैं कि हमारे देसी सेलेब्स विदेशी सितारों पर जान छिड़कते हैं। अगर नहीं तो चलिए पढ़ते हैं कि हमारे कौन से बी-टाउन सेलेब्स का किस हॉलीवुड अभिनेता/अभिनेत्री पर क्रश है।

विज्ञापन
hollywood Crushes of Bollywood Celebs Shahrukh Khan Angelina Jolie Priyanka Chopra Gerad Butler Katrina Kaif
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड सितारे दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। आज के समय में ज्यादातर सभी भारतीय फिल्मों के विदेशों में रिलीज होने की वजह से बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग विदेश में काफी बढ़ गई है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक जैसे सितारों को हर कोई जानता है। इनमें से तो कुछ ने हॉलीवुड सितारों के साथ फिल्मों में काम भी किया। देश-विदेश में प्यार पाने वाले हमारे इन सितारों के यूं तो बहुत से लोग पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देसी सेलेब्स विदेशी सितारों पर जान छिड़कते हैं। अगर नहीं तो चलिए पढ़ते हैं कि हमारे कौन से बी-टाउन सेलेब्स का किस हॉलीवुड अभिनेता/अभिनेत्री पर क्रश है!

विज्ञापन

hollywood Crushes of Bollywood Celebs Shahrukh Khan Angelina Jolie Priyanka Chopra Gerad Butler Katrina Kaif
शाहरुख खान-एंजेलिना जोली - फोटो : social media
शाहरुख खान-एंजेलिना जोली
बॉलीवुड के किंग खान किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। बादशाह को  न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत पसंद किया जाता है। वह भारत सबसे प्रतिष्ठित सितारों में से एक हैं और विदेशी मार्केट में उनकी फिल्में अपने आप में बहुत कुछ कहती हैं। लेकिन सबके चहीते शाहरुख का भी एक सीक्रेट क्रश है! शाहरुख खान कुबूल कर चुके हैं कि उन्हें एंजेलिना जोली बहुत पसंद हैं और अगर उन्हें कभी अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका मिलता है तो वह जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

hollywood Crushes of Bollywood Celebs Shahrukh Khan Angelina Jolie Priyanka Chopra Gerad Butler Katrina Kaif
करीना कपूर खान-लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : social media

करीना कपूर खान-लियोनार्डो डिकैप्रियो
करीना कपूर खान किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। अभिनेत्री की भारत सहित विदेशों में भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन एक एक्टर है, जो उनका दिल धड़काता है और वह उनके पति सैफ अली खान नहीं हैं। यह हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो हैं। अनेक अभिनेत्रियों को डेट कर चुके लियोनार्डो पर बेबो जान छिड़कती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब करीना से एक टॉक शो होस्ट ने पूछा कि वह अपने पति को किस एक्टर के साथ धोखा देंगी तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया लियोनार्डो। करीना को कथित तौर पर 'टाइटैनिक' देखने के बाद अभिनेता पर क्रश हो गया था।

विज्ञापन

hollywood Crushes of Bollywood Celebs Shahrukh Khan Angelina Jolie Priyanka Chopra Gerad Butler Katrina Kaif
रॉबर्ट पैटिनसन- कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ-रॉबर्ट पैटिनसन
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री का हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन पर क्रश है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह अभिनेता को कभी भी अपने दिमाग से नहीं निकाल सकती। रॉबर्ट पैटिनसन को वह अपने जुनून की तरह मानती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना ने यह भी कहा था कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी आदमी के लिए ऐसा महसूस नहीं किया था।

hollywood Crushes of Bollywood Celebs Shahrukh Khan Angelina Jolie Priyanka Chopra Gerad Butler Katrina Kaif
प्रीति जिंटा-टॉम क्रूज - फोटो : social media

प्रीति जिंटा-टॉम क्रूज
बॉलीवुड की डिंपल ब्यूटी यानी प्रीति जिंटा को हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक टॉम क्रूज पर क्रश है। वह टॉम से मिली भी थीं। दरअसल, दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब टॉम 'मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल' को प्रमोट करने भारत आए थे। प्रीति जिंटा ने टॉम के साथ हुई इस मुलाकात की खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'अनिल कितने बेहतरीन मेजबान हैं और ओएमजी! टॉप गन के समय से टॉम मेरे दिल की धड़कन हुआ करते थे!' 

hollywood Crushes of Bollywood Celebs Shahrukh Khan Angelina Jolie Priyanka Chopra Gerad Butler Katrina Kaif
प्रियंका चोपड़ा-जेराड बटलर - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा-जेराड बटलर
बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के बारे में मशहूर है कि उन्हें जेराड बटलर पर क्रश था। हॉलीवुड अभिनेता, जब कुछ साल पहले भारत आए थे तब उन्होंने प्रियंका के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बटलर ने मजाक-मजाक में एक्ट्रेस से यहां तक पूछ लिया था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' हालांकि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं थी, लेकिन कहा जाता है कि प्रियंका का उन पर क्रश है। लेकिन वह एकमात्र हॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं जिनसे प्रियंका प्रभावित हैं। प्रियंका को रॉबर्ट पैटिंसन पर भी क्रश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed