फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hina Khan calls herself a crazy perfume lover share post

Hina Khan: 'हल्की खुशबू से नफरत...', हिना खान ने खुद को बताया क्रेजी परफ्यूम लवर

Tue, 07 Oct 2025 03:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 Oct 2025 03:42 PM IST
सार

Tv Actress Hina Khan Video Post: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने आज सोशल मीडिया स्टोरी पर एक खास वीडियो शेयर किया और साथ ही बताया की उन्हें हल्की खुशबू से नफरत है।

विज्ञापन
Hina Khan calls herself a crazy perfume lover share post
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan

विस्तार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस हिना खान ने आज सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए हिना ने खुद को क्रेजी परफ्यूम लवर बताया है।
विज्ञापन

हिना खान का पोस्ट
आज मंगलवार 7 अक्तूबर को हिना खान ने अपने इंस्टाग्रम हैंडल की स्टोरी पर एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें मेकअप रूम में तरह-तरह के गहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कई तरह की परफ्यूम भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो क्लिप में, हिना अपनी वैनिटी में अपने बाल संवारती दिख रही हैं और खुद को रिकॉर्ड कर रही हैं। इस वीडियो के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा, 'बस एक और दिन का काम... हां, मैं परफ्यूम की दीवानी हूं, मुझे औसत खुशबू से नफरत है।' हिना की इस पोस्ट में उनके मेकअप आर्टिस्ट भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिना के जन्मदिन पर रॉकी का पोस्ट
हाल ही में हिना खान ने शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर हिना के पति रॉकी जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और एक खास नोट भी लिखा। इन रोमांटिक तस्वीरें के साथ रॉकी ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने तुम्हें पाया। तुम मेरे लिए जिंदगी हो। तुम मेरे लिए जिंदगी से भी बढ़कर हो। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यार। मेरी पत्नी, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं तुमसे प्यार करता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by 𝗥𝗼𝗰𝗸𝘆 𝗝𝗮𝗶𝘀𝘄𝗮𝗹 (@rockyj1)


विज्ञापन

हिना का करियर
हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा' के किरदार से प्रसिद्धि हासिल की। डेली सोप में अभिनय के अलावा हिना 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस सीजन 11' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आईं। हिना ने अपनी फिल्म 'लाइन्स' के साथ प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी डेब्यू किया। हाल ही में, अभिनेत्री अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आईं। इस सेलिब्रिटी शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने होस्ट किया।

यह भी पढ़ें: Dilbar Ki Aankhon Ka Song: थामा का गाना 'दिलबर की आंखों का' हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed