फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   High Court of Karnataka has quashed the FIR against actor Siddhanth kapoor

कर्नाटक हाईकोर्ट से श्रद्धा कपूर के भाई को मिली राहत, सिद्धांत के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द, जानिए पूरा मामला?

Fri, 17 Jul 2026 06:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

FIR Against Actor Siddhanth Kapoor Quashed: कर्नाटक हाई कोर्ट ने 2022 के बंगलूरू रेव पार्टी ड्रग मामले में एक्टर सिद्धांत कपूर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। 
 

विज्ञापन
High Court of Karnataka has quashed the FIR against actor Siddhanth kapoor
शक्ति कपूर और श्रद्धा के साथ सिद्धांत कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिद्धांत कपूर साल 2022 से एक रेव पार्टी ड्रग मामले में आरोपी थी। वह शुरुआत से ही ड्रग्स लेने की बात से इनकार करते आए थे। ऐसे में अपने खिलाफ हुई एफआईआर को रद्द कराने के लिए 2022 में उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था। इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है और सिद्धांत कपूर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन


सिद्धांत ने खुद पर लगे आरोपों से किया था इंकार
यह मामला जून 2022 का है। बेंगलुरु पुलिस ने शहर में एक पार्टी के दौरान ड्रग्स लेने के आरोप में सिद्धांत कपूर और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया था। उस समय सिद्धांत को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया गया था, क्योंकि उनके पास कोई ड्रग्स नहीं मिली थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में हिरासत में लिए गए अन्य लोगों को भी जमानत पर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

आगे चलकर सिद्धांत कपूर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था। साथ ही अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

High Court of Karnataka has quashed the FIR against actor Siddhanth kapoor
सिद्धांत कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आए थे सिद्धांत कपूर
अपने पिता शक्ति कपूर और बहन श्रद्धा कपूर की तरह ही सिद्धांत भी अभिनय करते हैं। वह ‘शूट आउट एट वडाला’, ‘अग्ली’, ‘जज्बा’ , ‘हसीना पारकर’ , और ‘पलटन’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed