{"_id":"69e5e476477ec53ef5065774","slug":"hansika-motwani-did-not-comment-on-casting-couch-netizens-trolled-her-on-social-media-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hansika Motwani: कास्टिंग काउच पर हंसिका मोटवानी के विचार से असहमत नजर आए यूजर, एक्ट्रेस को सुना दी खरी-खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hansika Motwani: कास्टिंग काउच पर हंसिका मोटवानी के विचार से असहमत नजर आए यूजर, एक्ट्रेस को सुना दी खरी-खोटी
Mon, 20 Apr 2026 02:02 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:02 PM IST
सार
Hansika Motwani On Casting Couch: हंसिका मोटवानी ने कास्टिंग काउच पर अपनी बात रखी है। उनके विचार यूजर्स को पसंद नहीं आए। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है।
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ihansika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने फिल्म इंडस्ट्री में 'कास्टिंग काउच' पर अपनी बात रखी है। इसके लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हंसिका ने 90 के दशक के आखिर में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके मुताबिक उन्हें कभी भी इसका सामना नहीं करना पड़ा, इसलिए वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन
कास्टिंग काउच पर हंसिका ने रखी राय
हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में हंसिका से इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के बारे में पूछा गया। कास्टिंग काउच के बारे में अपनी राय रखते हुए हंसिका ने कहा 'मुझे लगता है कि जिसको काम करना है, उसके साथ यह सब होता नहीं होगा। मैं उस (सोच) से आती हूं क्योंकि मेरे साथ नहीं हुआ।'
हंसिका ने आगे कहा 'सच कहूं तो, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती क्योंकि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
यूजर्स को पसंद नहीं आया हंसिका का विचार
कास्टिंग काउच पर हंसिका मोटवानी के विचार सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आए। कई लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल किया। टीवी एक्ट्रेस श्वेता गुलाटी ने लिखा 'एक और जो अपनी ही दुनिया में जी रही है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, तो इसका मतलब यह सच नहीं हो सकता।' तीसरे यूजर ने लिखा 'अच्छा, तो क्या किसी अय्याश प्रोड्यूसर को देखते ही पता चल जाता है कि 'अरे हां, यह तो असली काम करने वाली है, इसे छोड़ देता हूं। नकली काम करने वाली कहां है?' एक और यूजर ने लिखा 'मैं कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं गया हूं! इसलिए मुझे लगता है कि इसका कोई अस्तित्व नहीं है।'

हंसिका मोटवानी का काम
हंसिका मोटवानी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 'शाका लाका बूम बूम', 'देस में निकला होगा चांद' और 'आप का सुरूर' जैसे हिट टीवी शो में काम किया है। उन्होंने हिंदी फिल्मों, जैसे 'कोई... मिल गया', 'एस्केप फ्रॉम तालिबान', 'जागो' और 'आबरा का डाबरा' में काम किया है। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आईं।