फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hansal Mehta Will Direct web Series on Harshad Mehta Scam

हर्षद मेहता घोटाले पर वेब सीरीज बनाएंगे हंसल मेहता, 'द बिग बुल' से समानता पर कही ये बात

Tue, 17 Dec 2019 08:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 17 Dec 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta Will Direct web Series on Harshad Mehta Scam
Hansal Mehta

निर्देशक हंसल मेहता शेयर दलाल हर्षद मेहता पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से हंसल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करेंगे। 1992 में हर्षद मेहता ने चार हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया था। इस घोटाले से शेयर मार्केट से लेकर सरकार तक हिल गई थी। अब हंसल इसी घोटाले पर 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज 'स्कैम 1992-द हर्षद मेहता स्टोरी' बनाने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज में प्रतीक गांधी, श्रेया धनवंतरी के अलावा सतीश कौशिक, अनंत महादेवन, रजत कपूर, निखिल द्विवेदी, के के रैना, ललित परिमू भी नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट को अपलॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता पर कुकी गुलाटी भी फिल्म 'द बिग बुल' बना रहे हैं। इस फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें अभिषेक बच्चन, हर्षद मेहता का किरदार अदा करेंगे। दोनों प्रोजेक्ट्स की तुलना को लेकर हंसल का कहना है, 'हमारा प्रोजेक्ट सुचेता दलाल की किताब 'द स्कैम:फ्रॉम हर्षद मेहता टू केतन पारेख' से जुड़ा हुआ है, जबकि अभिषेक की फिल्म एक काल्पनिक संस्करण है। जब उन्होंने अपनी फिल्म की घोषणा की, तो हम पहले से ही इस पर काम शुरू कर चुके थे। हमारा दृष्टिकोण उनके दृष्टिकोण से अलग है। मुझे बताया गया है कि उन्होंने इस कहानी के बाहरी स्वरूप को लिया है और फिक्शन के आधार पर अपनी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।' यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास हर्षद के परिवार की अनुमति है, हंसल ने कहा, 'नहीं, हमारी वेब सीरीज, किताब (द स्कैम:फ्राम हर्षद मेहता टू केतन पारेख) पर आधारित है। लेकिन मुझे पता है कि इस शो को बनाने के लिए परिवार मुझे धन्यवाद कहेगा। मैं दर्शकों के लिए वित्तीय प्रणाली को आसान रूप में पेश करने की तैयारी कर रहा हूं।'
विज्ञापन


हर्षद शांतिलाल मेहता अपने समय का कुख्यात, दोषसिद्ध शेयर दलाल था। हर्षद मेहता ने अपनी चालाकी से चढ़ते शेयर बाजार से खूब पैसा कमाया था।  शेयर बाजार का यह पहला घोटाला था जिसने लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया था। इस घपले का खुलासा टाइम्स ऑफ इंडिया की वरिष्ठ पत्रकार सुचेता दलाल ने किया था। जिसके बाद हर्षद को 5 साल की सजा हुई और 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। साल 2001 में सीने में अचानक दर्द होने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A financial drama that I'm very proud to have directed. #Scam1992 presented by @applausesocial and produced by @spnstudionext. Featuring The very talented @pratikgandhiofficial as Harshad Mehta and @shreyadhan13 as Sucheta Dalal with a stellar team of actors portraying multiple real life characters from the 80s and 90s. Written by @sumitpurohit and @commonstilt with dialog by @ofnosurnamefame and @karanvyas11, director of photography - @pratham94, co-director - @mehtajai, director of casting - @castingchhabra. Arriving next year on a leading OTT platform.

A post shared by Hansal Mehta (@hansalmehta) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed