फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haider is the best film of my career, says Shahid

क्या 'हैदर' वाकई इतनी शानदार फिल्म है?

Wed, 01 Oct 2014 03:25 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
Haider is the best film of my career, says Shahid

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के साथ अपने करियर की एक बड़ी हिट फिल्म 'कमीने' के रूप में दे चुके हैं और अब यह जोड़ी फिर से 'हैदर' लेकर सिनेमाघरों में आ रही है। शाहिद कपूर का कहना है कि 'हैदर' अब तक के उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।

विज्ञापन


शाहिद कपूर ने एक साक्षात्कार में बताया, "मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि 'हैदर' मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है, इस फिल्म में वह सब कुछ है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया। इस फिल्म से मेरी सारी आशाएं जुड़ी हैं।"
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं काम

Haider is the best film of my career, says Shahid

​शाहिद कपूर ने इससे पहले वर्ष 2009 में आई फिल्म 'कमीने' में विशाल भारद्वाज के निर्देशन में काम किया था और फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए दोहरे किरदार को दर्शकों और समीक्षकों की जबरदस्त प्रशंसा मिली थी।​
​​
​अब आ रही फिल्म 'हैदर' अशांत कश्मीर घाटी की पृष्ठभूमि पर अधारित है और कहानी हैदर नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हैमलेट' के इस फिल्म रूपांतरण में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी काम किया है। फिल्म 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है।​
​​
​ शाहिद कपूर ने कहा, "कुछ लोगों को हिंसा पसंद होती है, कुछ लोगों को रोमांस पसंद होता है, लेकिन मुझे यकीन है कि सभी तरह के लोग 'हैदर' से भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे​।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed