फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Guru Randhawa and ikka singh new song Tere Te has been release

गुरु रंधावा का नया गाना रिलीज,उनकी साख पर लग सकता है बड़ा बट्टा

Wed, 28 Nov 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Guru Randhawa and ikka singh new song Tere Te has been release
Tere Te, Guru Randhawa - फोटो : social media
गुरु रंधावा ने पंजाबी मेनस्ट्रीम पॉप में वह जगह कब्जा ली है जिस पर यो यो हनी सिंह का राज रहा है। म्यूजिक कंपनी टी सीरीज का उनको सहारा मिला और अपने गानों की शोहरत को वह अपने स्टेज शोज में खूब भुनाते रहे। लेकिन, इस बार उनके रास्ते का स्पीडब्रेकर है म्यूजिक वीडियो- तेरे ते।
विज्ञापन


गुरु रंधावा की शोहरत भौगोलिक सीमाएं तो लांघ चुकी है, लेकिन उनके म्यूजिक वीडियो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नहीं बन रहे हैं। डायरेक्टर गिफ्टी ने गुरू का ये म्यूजिक वीडियो कुछ विदेशी लड़कियों के साथ एक बंद स्टूडियो में शूट करके एक तरह से उन्हें नुकसान पहुंचाया है। गाने की बात करें तो इक्का के लिखे गीत में चुहलबाजी का पुट गायब है और छेड़छाड़ की जो शरारतें एक लोकप्रिय गीत में होती हैं, वे भी नदारद हैं। इक्का की पूरी कोशिश है कि किसी तरह यो यो हनी सिंह को मात दी जाए और यहां तक वो रैप में भी यो यो का नाम लेने से खुद को बचा नहीं पाए, रैप की एक लाइन है, 'जब करै वॉक सब कुछ लगे स्लो मो, अप एंड डाउन जाती लाइक ए यो यो।'
विज्ञापन


एक बहुत ही साधारण संगीत मालूम पड़ता है। कहीं कुछ ऐसा नहीं जो तुरंत हुक करता हो। गायिकी में ऑटो ट्यूनर के इस्तेमाल ने भी गुरु रंधावा की साख को इस गीत में बट्टा ही लगाया है। गुरु रंधावा का अपना एक स्टाइल है, लेकिन कॉकटेल जैसे गानों में कभी ध्वनि भानुशाली तो कभी इक्का के साथ मिक्स कर टी सीरीज न सिर्फ अपना बल्कि गुरु रंधावा का बड़ा नुकसान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed