फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gulzar has expressed desire for biopic

गुलजार ने जताई इच्छा, कोई उनपर भी बनाए बायोपिक

Sun, 07 Oct 2018 03:01 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
Gulzar has expressed desire for biopic
JASHN E REKHTA, guljar - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में आजकल बायोपिक फिल्में बनाने का ट्रेंड चल रहा है। मैरी कॉम, दंगल, चक दे इंडिया, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी और सचिन अ बिलियन ड्रीम्स से लेकर पैडमैन, संजू मंटो से लेकर मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी, सुपर 30, सूरमा और न जाने कितनी फिल्में हैं जो बायोपिक हैं। 

विज्ञापन


मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए अब गुलजार ने यह इच्छा जताई है कि किसी को उनपर भी बायोपिक बनानी चाहिए। हाल में एक इंटरव्यू में गुलजार ने अपने दिल की यह बात शेयर की। गुलजार ने कहा कि इन दिनों बायोपिक बनाने का जमाना है और मैं चाहता हूं कि कोई मेरे ऊपर भी बायोपिक बना दे। 84 साल के गुलजार कवि लेखक गीतकार और जाने माने निर्देशक हैं। उन्हें 2004 में पद्मा भूषण से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन


इसके अलावा कई नेशनल अवॉर्ड्स फिल्म फेयर अवॉर्ड्स और एक ग्रैमी अवॉर्ड भी वह जीत चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले वे मोटर मैकेनिक थे। उनकी शादी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राखी से हुई। उनकी बेटी मेघना गुलजार भी मशहूर फिल्म डायरेक्टर हैं। अगर गुलजार के जीवन पर फिल्म बनें तो वाकई वह बड़ी दिलचस्प होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed