फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   grandson of raj kapoor in films

अब राजकपूर का नाती भी फिल्मों में

Thu, 08 May 2014 10:39 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Thu, 08 May 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
 grandson of raj kapoor in films

अब राजकपूर की तीसरी पीढ़ी का एक और चिराग फिल्मों में आ गया है। देखना यह है कि वह क्या धमाल मचा पाता है।

विज्ञापन


अभी तक आप कपूर खानदान की बातें करते हुए पृथ्वीराज कपूर की पीढ़ियों को याद करते थे, लेकिन अब इसे एक और ढंग से भी देखिए। शो मैन राज कपूर के नाती अरमान जैन को आप जल्द ही बड़े पर्दे पर देखेंगे।

अरमान रणबीर कपूर और करीना कपूर की मौसी रीमा कपूर-जैन के बेटे हैं। फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से अरमान ऐक्टर के रूप में अपना कैरियर शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म को निर्देशक इम्तियाज अली के छोटे भाई आरिफ अली ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी नई-जनरेश के दो दोस्तों की है जो अपने फैसलों से नुकसान उठाते हैं और उससे जिंदगी के सबक सीखते हैं। दीक्षा सेठ फिल्म की हीरोइन हैं।

निर्माता दिनेश विजन के अनुसार ‘यह फिल्म हमें बताती है कि कैसे गलतियों के बावजूद जिंदगी खत्म नहीं हो जाती। आज के युवा कुछ करते वक्त उसके नतीजे के बारे में नहीं सोचते और कैसे आपसी रिश्तों में नाकाम रहते हैं, यह आप फिल्म में देखेंगे।’ फिल्म में एआर रहमान का संगीत है। ‘लेकर हम दीवाना दिल’ 4 जून को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed