फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govt issues stamp to honour legendary singer Mukesh on 100th birth anniversary

Mukesh: दिग्गज गायक मुकेश की 100वीं जयंती को सरकार ने बनाया यादगार, सम्मान में जारी किया डाक टिकट

Thu, 25 Jul 2024 01:21 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 25 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Govt issues stamp to honour legendary singer Mukesh on 100th birth anniversary
मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को प्रसिद्ध गायक मुकेश की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। आकाशवाणी रंग भवन, ऑल इंडिया रेडियो, नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मंत्री शेखावत ने डाक टिकट के विमोचन पर मुकेश के असाधारण करियर और उनकी अविस्मरणीय आवाज के लिए गहरा सम्मान व्यक्त किया। साथ ही उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन

मुकेश की 100वीं जयंती का प्रतीक है डाक टिकट

स्मारक डाक टिकट मुकेश की 100वीं जयंती का प्रतीक है। शेखावत ने कहा, 'स्मारक डाक टिकट का अनावरण समारोह मुकेश के उल्लेखनीय करियर और अविस्मरणीय आवाज के प्रति हमारे गहरे सम्मान और प्रशंसा का प्रतीक है। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो न केवल उनकी शताब्दी का जश्न मना रहा है बल्कि संगीत उद्योग पर उनके गहरे प्रभाव को भी अमर बना रहा है।'

विज्ञापन


Sawan 2024: सावन में भगवान शिव पर बनीं इन फिल्मों को लुत्फ उठाएं, लिस्ट में रणबीर और अक्षय की फिल्में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश को अर्पित की गई संगीतमय श्रद्धांजलि

शाम एक मनमोहक संगीतमय श्रद्धांजलि से भरी रही जिसमें मुकेश के बेटे नितिन मुकेश ने प्रस्तुति दी। धुनें मेहमानों के बीच गूंजती रहीं, पुरानी यादें ताजा करती गईं और संगीत के उस सुनहरे युग का जश्न मनाती रहीं, जिसे मुकेश ने इतनी खूबसूरती से पेश किया। इसमें कहा गया है कि मुकेश के गाने महज नोट्स नहीं थे, वे धुनों में बुनी गई कहानियां थीं जो सीधे मानवीय अनुभव से बात करती थीं।


Kill: 'किल' के साथ दर्शकों की सोच बदलना चाहते थे निखिल भट्ट, डीडीएलजे का उदाहरण देकर निर्देशक ने कही बड़ी बात

मुकेश का सदाबहार काम

मुकेश ने अपने जमाने के सभी लीड स्टार्स के लिए गाने गाए, लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने शोमैन राज कपूर के लिए गाए। इनमें 'दोस्त-दोस्त ना रहा', 'आवारा हूं' और 'मेरा जूता है जापानी' सहित कई शानदार गाने शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश ने अपने सिंगिंग करियर में 1300 से भी ज्यादा गाने गाए थे। मुकेश कभी राज कपूर की आवाज माने जाते थे। मुकेश ने हिंदी फिल्म में जो पहला गाना गाया, वह था 'दिल जलता है तो जलने दे' जिसमें अभिनय मोतीलाल ने किया था। मुकेश को 1959 में 'अनाड़ी' फिल्म के 'सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी' गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायन का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। मुकेश की मृत्यु 27 अगस्त 1976 को डेट्रॉयट, मिशिगन, अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, जहां वे एक संगीत कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed