Kill: 'किल' के साथ दर्शकों की सोच बदलना चाहते थे निखिल भट्ट, डीडीएलजे का उदाहरण देकर निर्देशक ने कही बड़ी बात
निखिल नागेश भट का कहना है कि वह 'किल' के साथ एक अलग तरह की प्रेम कहानी बताना चाहते थे। निर्देशक के अनुसार, उन्होंने साल 2016 में ही इसका मूल आधार लिख लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म की दर्शकों के दिल में एक खास जगह है। जब भी रेल यात्रा पर निकले दो प्रेमियों की बात आती है तो लोगों को इस फिल्म की याद आती है। हालांकि, निर्देशक निखिल नागेश भट का कहना है कि वह 'किल' के साथ एक अलग तरह की प्रेम कहानी बताना चाहते थे। 'किल' 5 जुलाई को रिलीज हुई और इसे समीक्षकों समेत दर्शकों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहरा दिया।
'किल' की कहानी
फिल्म निर्माता ने एक इंटरव्यू में बताया, 'डीडीएलजे हमारे अंदर इस तरह रच-बस गई है कि जब भी हम ट्रेनों के बारे में सोचते हैं, तो हम रोमांस के बारे में सोचते हैं। यह भी दिल से एक प्रेम कहानी है, लेकिन एक मोड़ के साथ।' जानकारी हो कि 'किल' की कहानी एक चलती ट्रेन पर आधारित है और एक सेना कमांडो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस ट्रेन में चढ़ता है जिसमें उसकी प्रेमिका अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही है। उसे जल्द ही पता चलता है कि लुटेरों ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया है और उसे डाकुओं के इन समूह से मुकाबला करना होगा क्योंकि वे यात्रियों को बेतरतीब ढंग से लूटना और मारना शुरू कर देते हैं।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी का सितारों पर तंज, बोले- अब लोग वैनिटी वैन में बंद रहते हैं
2016 में लिखा था मूल आधार
निखिल भट्ट ने कहा कि उन्होंने 90 के दशक में पटना से पुणे की ट्रेन यात्रा के दौरान हुई डकैती की घटना के आधार पर 2016 में 'किल' का मूल आधार लिखा था। उन्होंने एक दोस्त को कहानी के बारे में बताया और इसके बारे में भूल गए तभी उनके दोस्त का फोन आया जिसने उन्हें बताया कि उन्होंने गुनीत मोंगा को कहानी का संक्षिप्त सारांश दिया है और निर्माता उनसे मिलना चाहती हैं। भट्ट के अनुसार, 'मैं गुनीत से मिला और उनसे कहा कि यह एक असंभव कहानी है क्योंकि यह सब वीभत्स रस के बारे में है। लेकिन गुनीत ने कहा कि अगर यह मुश्किल है, तो हमें इसे करना चाहिए और इस तरह यात्रा शुरू हुई। हमारा लिखा पहला ड्राफ्ट करण जौहर के पास गया।'
Apna Adda 16: सरफिरा के सैम का दिल छू लेने वाला फसाना, चावलों की महक से दूर मुंबई में बसाया अभिनय का आशियाना
चुनौतियों पर खरे उतरे निखिल
निखिल ने बताया कि 'किल' को बनाना एक चुनौती थी क्योंकि यह एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो हालात खराब होने के दौरान एक हत्या करने वाली मशीन में तब्दील हो जाता है। निखिल ने अपनी बात में जोड़ा, 'यह मेरी पहली एक्शन फिल्म थी और मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा था कि जब दर्शक इसे देखें तो उन्हें ऐसा महसूस हो जैसे वे यात्री के रूप में ट्रेन में हैं और त्रासदी से गुजर रहे हैं।'