फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda talked about her Female Fan who become House Help for Actor Wife Sunita Caught her

Govinda: जब गोविंदा के करीब रहने के लिए हाउस हेल्प बनी महिला फैन, एक दिन सुनीता ने पकड़ा रंगे हाथ!

Tue, 07 Mar 2023 10:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Mar 2023 10:40 PM IST
सार

यह वाकया जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बातचीत के दौरान गोविंदा ने बताया कि एक फैन ने उनके करीब रहने के लिए उनके घर में हाउस हेल्प का काम करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Govinda talked about her Female Fan who become House Help for Actor Wife Sunita Caught her
गोविंदा और सुनीता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

90 के दशक के बड़े सितारों की जब भी बात होती है, उनमें गोविंदा का नाम जरूर शुमार किया जाता है। अपनी एक्टिंग और डांस की वजह से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है। एक समय लोगों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता था। तब उनके चार्म की वजह से एक्टर की फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा थी। अभिनेता की पर्सनैलिटी देखकर लड़कियां उनसे शादी करना चाहती थीं। इस हाल ही में गोविंदा ने अपनी एक महिला प्रशंसक से जुड़ा अजीबोगरीब किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sai Pallavi: मधु मंटेना की 'रामायण' में हुई साई पल्लवी की एंट्री! रणबीर कपूर संग निभाएंगी यह किरदार
विज्ञापन

गोविंदा ने सुनाया किस्सा

यह वाकया जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बातचीत के दौरान गोविंदा ने बताया कि एक फैन ने उनके करीब रहने के लिए उनके घर में हाउस हेल्प का काम करना शुरू कर दिया था। उस दौरान अभिनेता ने सुनीता संग अपनी शादी की बात सबसे छुपा कर रखी थी। उन्होंने बताया, ''एक दिन उनके घर के बाहर एक लड़की खड़ी नजर आई। वह अच्छे परिवार की लग रही थी। मैंने उससे पूछा कि क्या तुम्हें जॉब चाहिए? मैंने अपनी मां से इस बारे पूछा, इसके बाद मां ने उसे हाउस हेल्प के लिए रख लिया।'' अभिनेता ने आगे बताया कि वह काम में कमजोर थी,लेकिन जब भी वह घर के अंदर आती तो एक्टिव हो जाती थी। इस दौरान सुनीता ने उसके व्यवहार में परिवर्तन देखा। उसे आभास हो गया कि कुछ गड़बड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के होली की बधाई देने के अंदाज को देख भड़क उठे यूजर्स, कहा- वाहियात हरकतें कर...
अमीर घर की थी महिला फैन

इस बारे में बात करते हुए सुनीता ने बताया, "एक दिन, वह फोन पर बात कर रही थी। मैंने उसका फोन छीन लिया। वह अपने पिता से बात कर रही थी और मुझे पता चला कि वह एक बड़े परिवार से आती है और उसके पिता के पास आठ कारें हैं। वह गोविंदा की बहुत बड़ी प्रशंसक थी। वह केवल उनके साथ रहना चाहती थी।'' वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2019 की फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था। फिल्मों से अभिनेता भले ही दूर हैं, लेकिन टीवी पर वह अक्सर ही नजर आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed