फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda offer prayers at Jagannath Temple in simple look

जगन्नाथ मंदिर में गोविंदा ने की पूजा-अर्चना, सिंपल लुक से जीता फैंस का दिल; बोले- 'भगवान का सचमुच बहुत...'

Tue, 14 Apr 2026 10:45 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 14 Apr 2026 10:45 PM IST
सार

Govinda At Jagannath Temple: गोविंदा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। इस दौरान गोविंदा अपने फैंस से घिरे नजर आए।
 

विज्ञापन
Govinda offer prayers at Jagannath Temple in simple look
गोविंदा - फोटो : ANI

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही गोविंदा ने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

Govinda offer prayers at Jagannath Temple in simple look
गोविंदा - फोटो : ANI

गोविंदा ने किए दर्शन
जगन्नाथ मंदिर जाने के बाद गोविंदा ने बहुत खुशी जताते हुए ANI से बात करते हुए कहा, 'यहां आने से मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं हर एक-दो साल में यहां आता रहता हूं, लेकिन आज मुझे इस यात्रा के लिए भगवान का बहुत-बहुत धन्यवाद है।' इस मौके पर गोविंदा सिंपल लाल कुर्ता और सफेद पजामा पहने नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों प्रसिद्ध है श्री जगन्नाथ मंदिर
श्री जगन्नाथ मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है। यह भगवान विष्णु के रूप भगवान जगन्नाथ को समर्पित है और देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। श्री जगन्नाथ मंदिर भारत के ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। यह हिंदुओं के चार प्रमुख धामों (चार धाम) में से एक है। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित यह भव्य मंदिर 12वीं शताब्दी का है। इसे मुख्य रूप से 'श्री क्षेत्र' के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन

गोविंदा का करियर
गोविंदा 1980 के दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं जैसे- 'इल्जाम', 'मरते दम तक', 'खुदगर्ज', 'दरिया दिल', 'जैसी करनी वैसी भरनी' और 'स्वर्ग'। अपनी कॉमेडी और डांस के लिए वे दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय रहे हैं।

साल 2024 में गोविंदा को एक हादसे में गोली लग गई थी, जब वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रखते समय गलती से वह चल गई थी। उस समय उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अब जल्द ही गोविंदा एक रियलिटी शो के जरिए टेलीविजन पर वापसी करने वाले हैं।


यह भी पढ़ें: Raaka: क्या अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की 'राका' में कैमियो करेंगे शाहरुख खान? जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed