फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Naam Mera: Bhumi pednekar talks about her look in movie

फर्स्ट लुक: ‘साड़ी ही सबसे आकर्षक, मनमोहक और कामुक परिधान’, ‘गोविंदा नाम मेरा’ में अपने लुक पर बोलीं भूमि

Wed, 17 Nov 2021 10:59 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 17 Nov 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Govinda Naam Mera: Bhumi pednekar talks about her look in movie
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की हाल ही में घोषित हुई फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में जबसे उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, लोग उन्हें फोन करके और संदेश भेजकर उनके इस लुक की खूब तारीफें कर रहे हैं। कुछ कुछ फिल्म ‘घरवाली बाहरवाली’ जैसी दिख रही फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ में भूमि पेडनेकर बहुत ही मॉडर्न बीवी के रूप में दिखने वाली हैं जो साड़ी में गजब ढा रही है। भूमि फिल्मों में साड़ी पहले भी खूब पहनती रही हैं और वह खुद भी कहती हैं कि ये उनकी पसंदीदा ड्रेस है।

विज्ञापन

Govinda Naam Mera: Bhumi pednekar talks about her look in movie
दम लगा के हईशा में भूमि और आयुष्मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूमि कहती हैं, "अगर लोगों को मैं साड़ी में खूबसूरत लगती हूं, तो मेरे लिए यह बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट है। मौका मिलते ही मैं साड़ी पहनना पसंद करती हूं और शुक्र है कि मेरी फिल्मों में मुझे कई बार साड़ियां पहनने का मौका भी मिला। मुझे खुशी है कि लोग मेरे साड़ी वाले एक और लुक को पसंद कर रहे हैं। मुझे ‘पति पत्नी और वो’ वाले लुक में बहुत प्यार मिला था और मुझे यकीन है कि इस वाले लुक पर भी लोग अपना प्यार बरसाएंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda Naam Mera: Bhumi pednekar talks about her look in movie
दम लगा के हईशा में भूमि और आयुष्मान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘गोविंदा नाम मेरा’ में भूमि को विक्की कौशल के साथ पेयर किया गया है। 10 जून 2022 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के बारे में भूमि कहती हैं, “साड़ियों के लिए मेरा प्यार मेरे सिनेमाई सफर की शुरुआत के साथ ही पैदा हो गया था। इसकी एक बड़ी वजह यह भी रही कि मेरे प्रशंसक साड़ियों में मुझे बहुत चाहते हैं। ‘पति पत्नी और वो’ के बाद फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर मुझे मिल रहे संदेश मेरी इस सोच को पुख्ता करते हैं कि साड़ी ही सबसे आकर्षक, मनमोहक और कामुक परिधान है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed