{"_id":"676555029bbed488f20e2bb7","slug":"govinda-arun-ahuja-celebrate-his-birthday-on-21-december-know-net-worth-movies-wife-sunita-controversies-2024-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Govinda: मां के पैरों को धोकर पीते हैं पानी, पत्नी सुनीता को चाहिए अगले जन्म में ऐसा बेटा, ऐसे हैं हीरो नंबर 1","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda: मां के पैरों को धोकर पीते हैं पानी, पत्नी सुनीता को चाहिए अगले जन्म में ऐसा बेटा, ऐसे हैं हीरो नंबर 1
Sat, 21 Dec 2024 08:00 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 21 Dec 2024 08:00 AM IST
सार
Govinda Birthday: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने हिंदी सिनेमा में लगभग 37 सालों से ज्यादा का सफर पूरा कर लिया है। उन्होंने 1986 में डेब्यू किया था। करियर की शुरुआत में ही उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। आज गोविंदा का 61वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कई दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
हीरो नंबर वन का आज 61वां जन्मदिन है
- फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
विस्तार
कुली वंबर वन, हीरो नंबर वन, आंटी नंबर वन और गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक की बात माने तो मामा नंबर वन हैं गोविंदा। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया था कि उन्हें अगले जन्म में गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, क्योंकि ऐसा बेटा होना किस्मत की बात है। आइए गोविंदा के 61वें जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कई मनोरंजक बातें।
विज्ञापन
गोविंदा का जन्म
मुंबई के उपनगर विरार में माता-पिता के घर 21 दिसम्बर 1963 को गोविंदा का जन्म हुआ था। उनके पिता आनंद आहूजा 40 के दशक में अभिनेता रह चुके हैं, जबकि मां निर्मला देवी क्लासिकल सिंगर थीं।

गोविंदा जैसा बेटा चाहिए
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा, ''गोविंदा बेहद अच्छे पति हैं। लेकिन उन्हें अगले जन्म में गोविंदा जैसा बेटा चाहिए। आप यकीन नहीं करेंगे की गोविंदा अपनी मां के पैर धोकर उस पानी को पी जाते हैं।''

सभी कलाकारों के साथ गोविंदा ने किया है अभिनय
फिल्म लव 86 से किया बॉलीवुड में डेब्यू, लेकिन उनकी पहली रिलीज फिल्म 'इल्जाम' थी जो 1986 में ही आई थी। इसके बाद उनके पास 70 फिल्में के ऑफस आए, जो उन्होंने बैक टू बैक किए। गोविंदा ने उस दौर के तकरीबन सभी स्थापित अभिनेताओं के साथ फिल्में कीं। इस फिल्म के बाद गोविंदा के घर निर्माता-निर्देशकों की लाइन लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, एक इंटरव्यू के दौरान इन 70 फिल्मों में से 8 से 10 प्रोजेक्ट बंद हो गए थे। 4 से 5 डेट इशु की वजह से छोड़ने पड़े। इसके बाद उनके हाथ में डेब्यू के बाद 40 फिल्में थीं।

हर तरह की फिल्मों में किया काम
गोविंदा ने अपनी हर एक फिल्म के जरिए इमोशन, एक्शन, डांस और ड्रामा से अपनी काबिलियत साबित की है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत कॉमिक किरदारों के लिए मिली। नब्बे के दशक में गोविंदा ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और आज भी गोविंदा फिल्मों में सक्रिय हैं।

नीलम के साथ कई फिल्मों में नजर आए ची ची
गोविंदा बॉलीवुड के वे कलाकार कहे जा सकत हैं, जिन्होंने मसाला फिल्मों को नया आयाम दिया। फिल्मों डांस, कॉमेडी और मस्ती को गोविंदा ने अलग पहचान दी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। गोविंदा और नीलम ने करियर में एक साथ में 14 फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं एक साल में तो दोनों की 6 फिल्में रिलीज हुई थीं।

गोविंदा की कई हिट फिल्में
गोविंदा ने 'आवारगी', 'स्वर्ग', 'महासंग्राम', 'हम', 'जुल्म की हुकुमत', 'शोला और शबनम', 'आंखें', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर वन', 'दीवाना मस्ताना', 'साजन चले ससुराल', 'हसीना मान जाएगी', 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। नीलम के अलावा करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी गोविंदा की जोड़ी खूब पसंद की गई।

गोविंदा की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा के पास लगभग 150 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जो फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट निवेश से आती है। गोविंदा के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टी और कारें भी हैं। गोविंदा एक फिल्म के 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।