फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghooskhor Pandat Title Row A Case Filed Against Makers In Lucknow And FMC Issues Notice For Unauthorised Title

Ghooskhor Pandat Row: लखनऊ में मेकर्स पर दर्ज हुआ मामला, एफएमसी ने भी निर्माताओं को भेजा नोटिस

Fri, 06 Feb 2026 09:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 09:00 AM IST
सार

Ghooskhor Pandat: नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विवाद की आंच अब लखनऊ तक पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर मेकर्स के खिलाफ फिल्म बॉडी ने भी नोटिस जारी किया है। जानिए मामले में अब क्या हुआ…

विज्ञापन
Ghooskhor Pandat Title Row A Case Filed Against Makers In Lucknow And FMC Issues Notice For Unauthorised Title
घूसखोर पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई और भोपाल के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी फिल्म के मेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वहीं मुंबई स्थित संगठन फिल्म मेकर्स कंबाइन (एफएमसी) ने भी फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए मेकर्स को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला
लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में 'घुसखोर पंडित' के निर्देशक और टीम के खिलाफ सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में लखनऊ कमिश्नरेट का कहना है कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

 

मेकर्स को अनाधिकृत शीर्षक का इस्तेमाल करने पर नोटिस 
एफएमसी की ओर से फिल्म के मेकर्स को नोटिसे भेजा गया है। इस नोटिस में कहा गया कि आप आईएमपीए के एक वास्तविक सदस्य हैं। हमारे आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आपने 'घूसखोर पंडित' शीर्षक के लिए आवेदन भी नहीं किया है। फिल्म मेकर्स कंबाइन के नियमों और विनियमों के अनुसार, आप इस अनअथराइज्ड और बिना आवेदन किए स्वीकृत शीर्षक का उपयोग नहीं कर सकते। निर्माताओं से तत्काल जवाब मांगते हुए, नोटिस में उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।



यह खबर भी पढ़ेंः मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ पर बढ़ा विवाद, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध; दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

नेटफ्लिक्स से भी शीर्षक का इस्तेमाल न करने की अपील
दूसरी ओर एफएमसी ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भी नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आप फ्राइडे स्टोरी टेलर्स एलएलपी के नीरज पांडे द्वारा निर्मित फिल्म 'घुसखोर पंडात' को अपने प्रतिष्ठित चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर रहे हैं। फिल्म 'घुसखोर पंडात' शीर्षक के लिए किसी भी निर्माता संघ से आवेदन या मंजूरी नहीं ली गई है। फिल्म निर्माता संघ के नियमों और विनियमों के अनुसार, शीर्षक का अनाधिकृत उपयोग अवैध है। एफएमसी ने नेटफ्लिक्स से फिल्म के लिए इस शीर्षक का उपयोग बंद करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed