फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghooskhor Pandat Row Manoj Bajpayee Says Trolls Abused Him And Targeted His Family Too

‘मुझे और परिवार को मिली गालियां’, ‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी; कहा- लोग बिना सोचे राय देते हैं

Sat, 30 May 2026 11:34 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 30 May 2026 11:34 PM IST
सार

Manoj Bajpayee On Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी ने ‘घूसखोर पंडित’ विवाद को लेकर विस्तार से बात की। जानिए उस दौरान मिली धमकियों को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Ghooskhor Pandat Row Manoj Bajpayee Says Trolls Abused Him And Targeted His Family Too
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गवर्नर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच एक्टर ने अपनी विवादित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के नाम को लेकर उठे विवाद के दौरान उन्हें धमकियां मिलीं, ऑनलाइन लोगों ने गालियां दीं और यहां तक कि उनके परिवार को भी इस विवाद में घसीटा गया। जबकि फिल्म निर्माताओं ने दो दिनों के भीतर माफी मांग ली।

विज्ञापन

हम दस अलग-अलग टाइटल सोच सकते हैं
पीटीआई के साथ बातचीत में ‘घूसखोर पंडित’ से जुड़े विवाद को लेकर मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन जब ऐसा हुआ, तो हमने दो दिनों के भीतर माफी मांग ली। अगर कोई बात किसी को इतनी ज्यादा आहत करती है, तो हम जैसे क्रिएटिव लोग हमेशा अपनी गलतियों को सुधारने या खुद को सही करने के लिए तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन


हम क्रिएटिव लोग हैं, हम दस अलग-अलग शीर्षक सोच सकते हैं और वे सभी रोमांचक होंगे।’ अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि विवाद ने टीम को कुछ समय के लिए प्रभावित किया। जब तक हमने अपना पोस्ट शेयर नहीं किया, तब तक हम मानसिक रूप से बहुत अधिक प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ghooskhor Pandat Row Manoj Bajpayee Says Trolls Abused Him And Targeted His Family Too
'घूसखोर पंडित' - फोटो : अमर उजाला

लोग पूरी बात जाने बिना ही राय देने लगते हैं
फिल्म को लेकर हुए विवाद और ट्रोलिंग पर अभिनेता ने कहा कि हंगामे के दौरान मुझे धमकियां मिलीं, लेकिन मैंने बिना डरे अपना काम जारी रखा। जब लोग आपको ट्रोल करते हैं, गाली देते हैं और आपके परिवार को भी इसमें घसीटते हैं, तो मुझे उनके लिए सहानुभूति होती है। लोगों ने फिल्म के विषय को जाने बिना ही उसके शीर्षक पर प्रतिक्रिया दी।

फिल्म का विषय कुछ और है। लेकिन मुझे लगता है कि आजकल सोशल मीडिया पर लोगों में धैर्य नहीं है। विषय के बारे में पूरी जानकारी के बिना ही अपनी राय देने के लिए बेताब रहते हैं।

आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर ने कहा कि मैं एक शिक्षित व्यक्ति हूं और मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। मेरे पास इतनी ऊर्जा और समय नहीं है कि मैं उन लोगों से बहस करूं जो अपनी राय को लेकर इतने बेताब हैं या जो खुद को शिक्षित करने की जहमत तक नहीं उठाते। तो उनसे बहस क्यों करूं?

Ghooskhor Pandat Row Manoj Bajpayee Says Trolls Abused Him And Targeted His Family Too
घूसखोर पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा विवाद?
नीरज पांडे द्वारा निर्मित ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर विवाद उठ गया था। एक जाति विशेष ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध किया और मामला अदालत तक पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट में फिल्म निर्माताओं ने यह आश्वासन दिया कि शीर्षक वापस ले लिया गया है और इसे बदल दिया जाएगा।

फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी नीरज पांडे और रितेश शाह ने लिखी है और यह रितेश शाह की पहली निर्देशित फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed