फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 star Sunny Deol to charge whopping 50 corers rupees fee for border 2 shooting to start in 2024 reports

Border 2: 'बॉर्डर 2' के लिए 50 करोड़ की भारी भरकम फीस ले रहे सनी देओल! इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Sat, 14 Oct 2023 10:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Oct 2023 10:02 PM IST
सार

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' पर नया अपडेट आया है। अभिनेता फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस लेंगे।

विज्ञापन
Gadar 2 star Sunny Deol to charge whopping 50 corers rupees fee for border 2 shooting to start in 2024 reports
सनी देओल - फोटो : social media

विस्तार

सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की दमदार सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिसमें उन्होंने अमीषा पटेल के साथ अभिनय किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। उनकी सफलता की तमाम खुशियों के बीच इस बात की चर्चा हो रही है कि सनी देओल संभावित रूप से 1997 की युद्ध क्लासिक 'बॉर्डर' की अगली कड़ी में शामिल हो सकते हैं। अब इसके बारे में एक रोमांचक अपडेट आया है।

विज्ञापन

सनी देओल को मिली बड़ी डील
रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' के लिए भारी भरकम रकम ली होगी। 50 करोड़ के अलावा सनी ने एक बैक-एंड डील भी की है, जिसमें उन्हें निर्माताओं द्वारा अर्जित मुनाफे में से कुछ हिस्सा मिलेगा। फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है कि सनी इसके हकदार हैं, क्योंकि उनकी उपस्थिति 'बॉर्डर 2' को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है और निर्माता सनी के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर करने से बहुत खुश थे।
Siddharth Roy Kapoor: जवान-पठान की 1000 करोड़ की कमाई पर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

'गदर 2' से पहले बननी थी 'बॉर्डर 2'
हाल ही में एक साक्षात्कार में सनी देओल ने खुलकर बात की और साझा किया कि 'बॉर्डर 2' की योजना वास्तव में 'गदर 2' के विचार से पहले ही बन रही थी। हालांकि, इस परियोजना को रोक दिया गया। सनी देओल से 'बॉर्डर 2' फिल्म की संभावना को लेकर चल रही चर्चा के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि मैंने भी वो फुसफुसाहटें सुनी हैं। यह हम बहुत पहले 2015 में करने वाले थे, पर फिर मेरी पिक्चर नहीं चली तो लोग घबरा के नहीं बनाना चाह रहे। अब सब बोल रहे हैं हमें करनी है।
Kareena Kapoor: 'जब वी मेट' से ज्यादा 'टशन' के लिए उत्साहित थीं करीना, बोलीं- पता नहीं था कि 'गीत' बनेगी पहचान

विज्ञापन

'बॉर्डर 2' पर क्या बोले सनी देओल
इसके अलावा, सनी देओल से पूछा गया कि क्या मौका मिलने पर वह 'बॉर्डर 2' करेंगे। अभिनेता ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कथानक कितना मनोरंजक है। उन्होंने कहा कि वे किरदार वाकई बहुत प्यारे थे। आज जब मैं कोई फिल्म देखता हूं तो मैं उन किरदारों का विस्तार देखना चाहता हूं। मुझे ऐसा करने का मन है, लेकिन कहानी को उस किरदार को जगह देनी चाहिए, ताकि जो लोग फिल्म देखने आएं और उम्मीद करें कि यह मजेदार होगी, वे निराश न हों, जैसे मेरी फिल्म 'गदर 2' में उन्हें वह मजा मिल रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed