फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 director Anil Sharma breaks silence on Ameesha Patel claims about alleged mismanagement during shoot

Gadar 2: अमीषा पटेल के आरोप पर निर्देशक अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, 'सकीना' को दिया करारा जवाब

Thu, 06 Jul 2023 06:18 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 06 Jul 2023 06:18 PM IST
सार

'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के लगाए गए आरोप पर तोड़ी चुप्पी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अभिनेत्री यह सब क्यों कह रही हैं। 

विज्ञापन
Gadar 2 director Anil Sharma breaks silence on Ameesha Patel claims about alleged mismanagement during shoot
अनिल शर्मा ,अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस पर मिस मैनेजमेंट और खामियों से संबंधित आरोप लगाया था। इस बीच एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

Gadar 2 director Anil Sharma breaks silence on Ameesha Patel claims about alleged mismanagement during shoot
अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अमीषा ने यह सब क्यों कह रही हैं। उन्होंने इस मामले में सफाई पेश करते हुए कहा, "मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह सब झूठ है। इनमें से कोई भी सच नहीं है।" इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को धन्यवाद दिया क्योंकि उन्होंने उनके प्रोडक्शन हाउस को प्रसिद्ध बनाया है। अनिल ने कहा, "इससे बड़ी बात क्या हो सकती है? हमारे नए प्रोडक्शन हाउस को मशहूर बनाने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।"

Dharmendra: 'गुड्डी' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र के लिए धड़कता था जया बच्चन का दिल? अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

Gadar 2 director Anil Sharma breaks silence on Ameesha Patel claims about alleged mismanagement during shoot
अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अमीषा ने आरोप लगाया था कि निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा के मिस मैनेजमेंट की वजह से भोजन, यात्रा और आवास के बिल सहित कई समस्याएं पैदा हुई हैं। अभिनेत्री ने जी स्टूडियोज को आगे आने और उत्पादन संबंधी समस्याओं को सुधारने और फिल्म के पूरा होने का आश्वासन देने के लिए धन्यवाद भी दिया था। 

ENT News: जान्हवी की 'उलझ' का पहला शेड्यूल पूरा और टीवी पर धमाल मचाएगी 'विक्रम वेधा', यहां पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन

Gadar 2 director Anil Sharma breaks silence on Ameesha Patel claims about alleged mismanagement during shoot
सनी देओल-अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ट्विटर हैडल पर अमीषा ने चंडीगढ़ शेड्यूल के दौरान क्रू मेंबर्स द्वारा सामना की गई समस्याओं को उजागर करते हुए चार ट्वीट साझा किए थे। बता दें कि सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें-  Kiara Advani: 'सास' को पटाने के लिए कियारा आडवाणी ने लगाया मस्का, आपके भी काम आ सकती है यह लाजवाब ट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed