फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 Actor Sunny Deol Son Rajveer Dono Title Track Launched by Salman Khan Bhagyashree

Dono Title Song: राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' का टाइटल सॉन्ग रिलीज, सनी के बेटे को मिला सलमान खान का साथ

Wed, 16 Aug 2023 07:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 16 Aug 2023 07:35 PM IST
सार

आगामी फिल्म दोनों में भी मैंने प्यार किया की तरह एक भावपूर्ण और मासूमियत से भरी प्रेम कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। हालांकि, इसमें रोमांस और रिश्तों  को आधुनिक दृष्टिकोण से दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Gadar 2 Actor Sunny Deol Son Rajveer Dono Title Track Launched by Salman Khan Bhagyashree
दोनों - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा ढिल्लों रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दोनों' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म से निर्देशक अवनीश एस. बड़जात्या भी अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक और टीजर के बाद अब इसका पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान और भाग्यश्री ने आज (16अगस्त) फिल्म से बहुप्रतीक्षित टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है।

विज्ञापन

Yami Gautam: OMG 2 की सक्सेस से खिलखिला उठीं यामी गौतम, अक्षय कुमार स्टारर को बताया 'अपनी तरह की पहली फिल्म'

विज्ञापन

सलमान ने की जमकर तारीफ

आगामी फिल्म दोनों में भी मैंने प्यार किया की तरह एक भावपूर्ण और मासूमियत से भरी प्रेम कहानी लोगों को देखने को मिलेगी। हालांकि, इसमें रोमांस और रिश्तों  को आधुनिक दृष्टिकोण से दिखाया गया है। बुधवार को राजश्री की सबसे फेमस ऑन-स्क्रीन जोड़ी प्रेम और सुमन (सलमान खान और भाग्यश्री) ने फिल्म का टाइटल ट्रैक लॉन्च किया। सलमान ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम दोनों से आप सब के लिए.. ये दोनों। प्रतिभाशाली अवनीश बड़जात्या और उभरते सितारों राजवीर और पालोमा को हमारी शुभकामनाएं।'' इस गाने को अरमान मलिक ने गाया है और संगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

राजश्री प्रोडक्शंस की 59वीं फिल्म है 'दोनों'

बता दें कि फिल्म की कहानी दुल्हन के दोस्त देव (राजवीर) और दूल्हे की दोस्त मेघना (पालोमा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अप्रत्याशित रूप से एक अनोखा बंधन बनाते हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म जियो स्टूडियोज के सहयोग से राजश्री प्रोडक्शंस की 59वीं फिल्म है। फिलहाल निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।
Ananya Panday: 'बस अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है',आदित्य रॉय कपूर संग काम करने पर बोलीं अनन्या पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed