फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Four Women In Aamir Khan’s Life!

ये हैं वो चार लड़कियां, जो बनी 'दंगल' में आमिर की बेटियां

Fri, 19 Jun 2015 09:52 AM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
Four Women In Aamir Khan’s Life!
आमिर खान की जिंदगी में चार नई लड़कियां आईं हैं। आमिर की खाना-पीना सभी इनके साथ हो रहा है। यहां तक भी ठीक है कि आमिर खान लड़कियों के साथ खाएं-पिएं। लेकिन बात सिर्फ यहां तक ही नहीं हैं। आमिर ने चारों को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने पुराने अपार्टमेंट में रहने की जगह दी है।
विज्ञापन


आमिर और ये लडकियां एक ही कमरें में रह रहे हैं और आमिर ज्यादा से ज्यादा लड़कियों से ही बात करते रहते हैं। आमिर अगर जिम जाते हैं तो भी ये चारों लड़किया उनके साथ ही होती हैं। आमिर अपने घर भी काफी कम समय के लिए ही जा रह हैं।

विज्ञापन


ये चारों लड़कियां कोई मशहूर अभिनेत्रिया भी नहीं हैं। ये चार लडकियां फातिमा शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और सुहानी भटनागर हैं। ये लड़कियां भारत के अलग-अलग हिस्सों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लड़कियों के पिता है आमिर खान

Four Women In Aamir Khan’s Life!
आमिर खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं। वो इस फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। फिल्म में आमिर इन लड़कियों के पिता बने हैं।ऐसे में आमिर चाहते हैं कि फिल्म में उनके और उनकी बेटियों के बीच बेहतरीन तालमेल नजर आए।

मुंबई मिरर और बिजनेस ऑफ सिनेमा की खबरों के मुताबिक ऑडिशन के कई दौर के बाद मुंबई की फातिमा शेख और दिल्ली की बैले डांसर सान्या मल्होत्रा को फिल्म दंगल में आमिर की बेटियों का किरदार निभाने के लिए चुना गया है।

फातिमा और सान्या के बचपन का किरदार अदा करने के लिए कश्मीर की जायरा वसीम और दिल्ली की सुहानी भटनागर को साइन किया गया है। नितीश तिवारी निर्देशित यह फिल्म दरअसल हरियाणा के गांव बलाली के पहलवान महावीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने अपनी बेटियों को कोचिंग देकर उन्हें पहलवान बनाया।

मेडल जीतने वाली पहलवान बहनों के पिता के रोल में हैं आमिर

Four Women In Aamir Khan’s Life!

गीता फोगट ने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और उनकी बहन बबिता कुमारी ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। फिल्म में गीता फोगट और बबिता कुमारी के रोल में ये अभिनेत्रियां दिखेंगी। इन रोल में जान डालने लिए ये खासी मेहनत कर रही हैं। आमिर फिल्म में इनके पिता की भूमिका में हैं।

चारों बेहद सख्त नियमों का पालन कर रही हैं और चारों सुबह कुश्ती की ट्रेनिंग लेती हैं। आमिर भी इनके साथ मौजूद रहते हैं, जो फिल्म के प्रड्यूसर भी हैं। ट्रेनिंग से लौटने के बाद इनको एक खास कुक द्वारा बना खाना ही दिया जाता है। ये खाना फिटनेस के मुताबिक ही इनको खाना होता है।

आमिर 'दंगल' में आने वाली इन अभिनेत्रियों के साथ हरियाणवी बोलने की क्लास भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed