फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR against Director Mani Ratnam after horse dies at Ponniyin Selvan shoot

पोन्नियिन सेलवन: निर्देशक मणिरत्नम के खिलाफ शिकायत दर्ज, शूटिंग के दौरान हुई थी घोड़े की मौत

Fri, 03 Sep 2021 09:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 03 Sep 2021 09:49 AM IST
सार

  • निर्देशक मणिरत्नम के खिलाफ शिकायत दर्ज
  • पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग के दौरान हुई थी घोड़े की मौत
  • मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रही है पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग

विज्ञापन
FIR against Director Mani Ratnam after horse dies at Ponniyin Selvan shoot
मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक मणिरत्नम की टीम पिछले कई महीनों से 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आने वाली हैं। चूंकि ये एक पीरियड वॉर फिल्म है, इसलिए शूटिंग के दौरान घोड़ों का इस्तेमाल किया लेकिन दुर्घटनावश एक घोड़े की मौत हो गई। इसके बाद PETA ने मणिरत्नम के प्रोडक्शन हाउस और घोड़े के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।इसके बाद पशु कल्याण बोर्ड ने मणिरत्नम को पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रही है पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग
फिलहाल पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रही है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, तृषा कृष्णन, जयम रवि, कार्थी और प्रकाश राज नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद में जब इसकी शूटिंग चल रही थी तभी हादसा हुआ था।
विज्ञापन


500 करोड़ है फिल्म का बजट
फिल्म का पहला पोस्टर दर्शकों के सामने आ चुका है। जिसमें फिल्म का टाइटल पीएस (पोन्नियिन सेल्वन)-पार्ट वन दिया गया है। इस फिल्म को दो अलग-अलग हिस्सों में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग 2022 में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मणिरत्नम का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका बजट 500 करोड़ का है। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को मद्रास टॉकीज और लायका प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसमें एआर रहमान म्यूजिक कम्पोज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed