फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Ronny Sen Attacked with Dagger for Protesting Against CAA

सीएए और एनआरसी पर बहस के दौरान युवा फिल्मकार पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2020 08:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 02 Jan 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
Filmmaker Ronny Sen Attacked with Dagger for Protesting Against CAA
Ronny Sen - फोटो : Social Media

कोलकाता के साल्ट लेक सिटी में सीएए और एनआरसी पर हुई बहस के दौरान फिल्मकार और फोटोग्राफर रॉनी सेन पर हमला किया गया। सेन का आरोप है कि अभिजीत दासगुप्ता नामक एक व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को बताया कि फिल्मकार द्वारा शिकायत किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर बहस फिल्मकार द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखे जाने के बाद प्रारंभ हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘झगड़े के दौरान आरोपी ने फिल्मकार पर चाकू से हमला किया।’’
विज्ञापन


रॉनी सेन ने बताया कि आरोपी ने बारबार धमकी दे रहा था। वह इस मामले पर जब आरोपी से बातचीत करने पहुंचे तो वह भड़क उठा और उसने हमला कर दिया।

रॉनी सेन की पहली फिल्म कैट स्टिक्स का हाल ही में स्लैमडांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था और उन्होंने जूरी अवार्ड जीता था। हाल ही में संपन्न 25 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी इस फिल्म को शीर्ष पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीना गुप्ता की फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की रेस में, इतिहास रचने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed