फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Mehul Kumar gets 6 months jail in cheque bounce case

क्रान्तिवीर और तिरंगा जैसी फिल्म बनाने वाले मेहुल कुमार को जेल

Sun, 08 May 2016 10:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
Filmmaker Mehul Kumar gets 6 months jail in cheque bounce case

'क्रान्तिवीर' और 'तिंरगा' जैसी देशभक्ति से ओत-प्रोत और सामाजिक परिवर्तन की बात करने वाली फिल्में बनाने वाले निर्देशक मेहुल कुमार को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। अखबार द हिन्दू की खबर के मुताबिक जामनगर की एक अदालत ने निर्देशक और निर्माता मेहुल कुमार को चेक बाउंस के एक मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट निर्देशक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्ताफ मेमन ने मेहुल कुमार के खिलाफ ये निर्णय सुनाया। मेहुल के लिए राहत की बात ये रही कि अदालत ने सजा पर एक महीने की रोक लगा दी जिससे कि वो ऊपरी अदालत में सजा के खिलाफ अपील कर सकें।
विज्ञापन


मेहुल कुमार ने 2008 में जामनगर की अरकाडिया शिपिंग एंड ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंधक जगदीश आसरा को 63,805 रुपये का एक चेक दिया। आसरा ने चेक भुनाने की कोशिश की तो पता चला कि मेहुल के खाते में कोई बैलेंस नहीं है। इससे ये चैक बाउंस हो गया। इसी को लेकर जगदीश ने निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसपर उनको सजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहुल कुमार की फिल्मों में 'मरते दम तक', 'कोहराम' 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्मों के नाम हैं, जिनका उन्होंने निर्देशन किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजकुमार, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार,और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकारों के साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed