फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Tu Ya Main Actress Shanaya Kapoor Mother Maheep Kapoor Talk About Daughter Debut And Hardwork

Shanaya Kapoor: महीप कपूर बोलीं-शनाया ने देखा है पिता संजय कपूर का संघर्ष, बेटी को बताया सेंसिटिव

Thu, 13 Mar 2025 09:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 13 Mar 2025 09:00 AM IST
सार

बॉलीवुड में इस साल कई स्टार किड डेब्यू करेंगे। इन्हीं में से एक संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी है। शनाया के पास पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही बाकी फिल्मों के ऑफर भी आ चुके हैं। हाल ही में शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने बेटी को लेकर कुछ खास बातें साझा कीं। 

विज्ञापन
Film Tu Ya Main Actress Shanaya Kapoor Mother Maheep Kapoor Talk About Daughter Debut And Hardwork
महीप कपूर, शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shanayakapoor02, @maheepkapoor

विस्तार

हाल ही में बेजॉय नांबियार की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज हुआ। इस टीजर में शनाया कपूर भी नजर आईं, इस फिल्म के अलावा नई अभिनेत्री के पास कुछ और फिल्में भी हैं। हाल ही में शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने बेटी को लेकर, उसके करियर को लेकर कुछ जरूरी बातें एक बातचीत में बताईं।

विज्ञापन


शनाया ने पिता से काफी कुछ सीखा 
हाल ही में फिल्मफेयर से की गई बातचीत में शनाया कपूर की मां महीप कपूर कहती हैं, ‘उसने एक्टिंग की दुनिया में अपने पिता का संघर्ष देखा है। इस वजह से वह काफी सेंसिटिव है, अपने काम पर पूरा ध्यान देती है। शनाया ने कुछ फिल्में साइन की हैं और वह इनके लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रही है।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Tu Ya Main Teaser: प्यार और रोमांस के बीच आपकी चीखें निकाल देगा फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर, जानें कब होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म ‘तू और मैं’ की कहानी 
बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तू या मैं’ में शनाया का किरदार काफी दमदार है। यह फिल्म एक  सर्वाइवल थ्रिलर है। फिल्म में दर्शको को प्यार, रोमांस के अलावा सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। फिल्म के हालिया रिलीज टीजर में फिल्म की कहानी की झलक भी मिली। इसमें दो इंफ्लुएंसर हैं, जो एक मुश्किल में फंस जाते हैं, इस दौरान उनका सामना मौत से भी होता है। यह फिल्म अगले साल फरवरी महीने में रिलीज होगी।  

ये खबर भी पढ़ें:Shanaya Kapoor: क्या इस बिजनेसमैन को डेट कर रहीं शनाया कपूर? बॉलीवुड में डेब्यू से पहले लोग लगा रहे कयास

इन फिल्मों का भी हिस्सा हैं शनाया
फिल्म ‘तू या मैं’ के अलावा शनाया कपूर को हाल ही में एक और फिल्म मिली है। इस फिल्म का नाम ‘जेसी' है। इसके अलावा वह विक्रांत मैसी के साथ एक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की भी कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले ही खत्म हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed