फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film jeevan bheema yojna poster released featuring arshad warsi in double role

फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का पोस्टर हुआ रिलीज, अरशद पहली बार करेंगे यह काम; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Mon, 24 Aug 2026 07:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Aug 2026 07:26 PM IST
सार

Film Jeevan Bheema Yojna Poster Released:  फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म में अरशद वारसी एक अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं। जानें कब रिलीज होगी यह फिल्म?

विज्ञापन
film jeevan bheema yojna poster released featuring arshad warsi in double role
फिल्म 'जीवन भीमा योजना' - फोटो : इंस्टाग्राम- @arshad_warsi

विस्तार

अरशद वारसी की अगली फिल्म 'जीवन भीमा योजना' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अरशद डबल रोल में नजर आएंगे। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी जिसका पोस्टर सोमवार को जारी किया गया।

विज्ञापन


क्या होगा इस फिल्म में खास? 
फिल्म 'जीवन भीमा योजना' अरशद वारसी की अन्य कॉमेडी फिल्मों से कुछ अलग होगी। फिल्म की कहानी दो पुरुषों के जीवन पर आधारित होगी। जानें इसमें क्या खास होगा?

विज्ञापन
  • फिल्म 'जीवन भीमा योजना' में अरशद वारसी पहली बार डबल रोल निभाएंगे। 
  • फिल्म में जीवन और भीमा नाम के दो किरदार हैं जिन्हें अरशद निभाने वाले हैं। 
  • इसमें अरशद के अलावा संजीदा शेख, विजय राज, पूजा चोपड़ा, बिजेंद्र काला और दिवंगत अतुल परचुरे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
  • मेकर्स ने इस फिल्म को 4 सितंबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। 
  • फिल्म कर्ज में डूबे दो व्यक्तियों की कहानी है।

film jeevan bheema yojna poster released featuring arshad warsi in double role
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म 'जीवन भीमा योजना' के बारे में निर्देशक अभिषेक डोगरा ने कहा, ‘जीवन भीमा योजना उन आम लोगों की कहानी है, जो एक असाधारण फैसला लेते हैं और फिर पूरी फिल्म उस एक फैसले की कीमत चुकाते हुए नजर आते हैं।
फिल्म का जॉनर डार्क कॉमेडी है, लेकिन इसकी भावनात्मक जड़ें बेहद मानवीय हैं। अरशद ने दोनों किरदारों को जिस सटीकता के साथ जीवंत किया, उसने सेट पर हमें भी लगातार हैरान किया।’

film jeevan bheema yojna poster released featuring arshad warsi in double role
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम@arshad_warsi

अभिषेक डोगरा ने किया निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण स्टारबीम वेंचर्स लिमिटेड के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म डार्क कॉमेडी, क्राइम और सस्पेंस को एक अनोखी गलत पहचान की कहानी के इर्द-गिर्द पेश करती है।

विज्ञापन

film jeevan bheema yojna poster released featuring arshad warsi in double role
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी का वर्कफ्रंट
अभिनेता अरशद वारसी  हाल ही में ‘धमाल 4’ में नजर आए थे। अरशद इसके अलावा 'वेलकम टू द जंगल', 'प्रीतम पेड्रो' और 'धमाल 4' जैसी दिलचस्प फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही भविष्य में वह 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed