फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film director and cartoonist kp shashi passed away at age of 64

दुखद: फिल्म निर्देशक और कार्टूनिस्ट के.पी. शशि का निधन, 64 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Mon, 26 Dec 2022 01:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 26 Dec 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
film director and cartoonist kp shashi passed away at age of 64
के.पी शशि - फोटो : social media

अभिनय की दुनिया से दुखद खबर सामने आ रही है। फिल्मों और  लघु फिल्मों के निर्देशक के.पी. शशि का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। के.पी. शशि की आयु 64 वर्ष थी। केरल के फिल्म कर्मचारी महासंघ ने अपने फेसबुक पेज से निर्देशक को श्रद्धांजलि दी है। संघ ने पोस्ट में जिक्र किया कि अस्पताल में इलाज के दौरान के.पी. शशि का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार सोमवार 26 दिसंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन

Vicky Kaushal: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर विक्की कौशल का बड़ा बयान, बोले- लोगों ने...

विज्ञापन

के.पी शशि एक कार्टूनिस्ट होने के साथ ही बेहतरीन निर्देशक भी थे। उन्होंने केरल के डॉक्यूमेंट्री फील्ड में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने अपनी डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से कई सामाजिक मुद्दों को  सबके सामने लाने का काम भी किया। उनकी डॉक्यूमेंट्री में लिविंग इन फीयर,  डेवलपमेंट एट गन प्वाइंट और फेब्रिकेटेड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Year Ender 2022: इस साल अलग अवतार में नजर आए ये सितारे, किसी ने की कॉमेडी तो किसी ने एक्शन में आजमाया हाथ

के.पी. शशि ने 1970 के दशक में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के दौरान ही अपने आर्टिस्ट करियर की शुरुआत कर दी थी। शुरुआत उन्होंने कार्टूनिस्ट के तौर पर की थी और फिर धीरे-धीरे उन्होंने डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों की ओर रुख किया। निर्देशक होने के साथ ही के.पी. शशि एक मानवाधिकार कार्यकर्ता भी रहे और केरल के अंदर व बाहर विभिन्न मानवाधिकार गतिविधियों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed