फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filed case against anupam kher and 14 others for the accidental prime minister

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर नहीं थम रहा विवाद, अनुपम खेर समेत 14 पर केस दर्ज

Wed, 02 Jan 2019 06:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Jan 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
filed case against anupam kher and 14 others for the accidental prime minister
The Accidental Prime Minister - फोटो : instagram

अनुपम खेर और अक्षय खन्ना की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। ट्रेलर आने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने फिल्म का विरोध किया है। अब इस मामले में मुजफ्फरपुर की कोर्ट में अनुपम खेर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता सुधीर ओझा ने आरोप लगाया है कि फिल्म के जरिए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किया गया है। यही नहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुषमा स्वराज, अटल बिहारी वाजपेयी, लालू प्रसाद यादव और मायावती का भी अपमान किया गया है। जिसके बाद सुधीर ओझा ने अनुपम खेर, अक्षय खन्ना, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन


दूसरी ओर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि फिल्म के ट्रेलर को कई घंटे यूट्यूब से गायब कर दिया गया। अनुपम खेल ने ट्वीट किया कि 'डियर यूट्यूब, मुझे कईयों ने फोन और मैसेज किया कि देश के कई जगहों पर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर सर्च करने पर कुछ दिख नहीं रहा है या फिर ट्रेलर 50वें स्थान पर है। हम नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे हैं। हमारी मदद करें।' यूट्यूब पर अभी तक ट्रेलर को करीब 4 करोड़ लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर आने वाले 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed