फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter star Deepika Padukone arrived Tirupati with sister Anisha had darshan at The Lord Venkateswara temple

Deepika Padukone: 'फाइटर' की रिलीज से पहले वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची दीपिका, बहन अनीशा के साथ की पूजा-अर्चना

Fri, 15 Dec 2023 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 15 Dec 2023 09:55 AM IST
सार

अपनी आगामी फिल्म फाइटर की रिलीज से पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ छोटी बहन अनीशा भी साथ नजर आईं।
 

विज्ञापन
Fighter star Deepika Padukone arrived Tirupati with sister Anisha had darshan at The Lord Venkateswara temple
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इससे पहले शुक्रवार को दीपिका वेंकटेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचीं। दीपिका अपनी छोटी बहन अनीशा के साथ वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दीपिका गुरुवार को वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं। 14 दिसंबर की रात को करीब दो घंटे की चढ़ाई करते हुए वे मंदिर परिसर तक पहुंचीं। 

विज्ञापन

Fighter star Deepika Padukone arrived Tirupati with sister Anisha had darshan at The Lord Venkateswara temple
दीपिका अपनी बहन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

नंगे पैर की पैदल यात्रा
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दीपिका की छोटी बहन अनीशा के अलावा उनकी पूरी टीम नजर आ रही है। गुरुवार की रात करीब ढाई घंटे की चढ़ाई के बाद अभिनेत्री ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। चढ़ाई के बाद दीपिका एक गेस्ट हाउस में ठहरीं और फिर शुक्रवार (15 दिसंबर) की सवेरे दर्शन किए। वायरल तस्वीरों और वीडियो में अभिनेत्री और उनकी बहन फुटपाथ पर नंगे पैर चलतीं नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fighter star Deepika Padukone arrived Tirupati with sister Anisha had darshan at The Lord Venkateswara temple
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल बॉक्स ऑफिस पर चला जादू
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस साल शाहरुख खान अभिनीत दो ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान और जवान में नजर आईं। दोनों ही फिल्मों में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। पठान के 'बेशरम रंग' गाने में दीपिका का बोल्ड अंदाज नजर आया। वहीं, 'जवान' में उनका विस्तारित कैमियो खूब पसंद किया गया। अब, आगामी वर्ष के लिए दीपिका की झोली में बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।
Thursday Box Office Report: 'एनिमल' 500 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार, 'सैम बहादुर' की मजबूत पकड़ बरकरार

विज्ञापन

Fighter star Deepika Padukone arrived Tirupati with sister Anisha had darshan at The Lord Venkateswara temple
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी फाइटर
साल 2024 के पहले माह जनवरी में दीपिका की फिल्म 'फाइटर' रिलीज होगी, इसमें वे ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। यह फिल्म पठान के ठीक एक साल बाद ठीक उसी दिन यानी 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2898 AD' और 'सिंघम अगेन' का भी हिस्सा हैं।
Welcome 2024: विजय, ऋतिक और पंकज पर टिका नए साल का पहला महीना, साल 2024 की ये हैं 10 मोस्ट अवेटेड फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed