फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fatima Sana Shaikh Met Manoj Bajpayee in Flight actress shared selfie said most favorite co actor

Fatima-Manoj: फ्लाइट में मनोज वाजपेयी से हुई फातिमा की मुलाकात, अभिनेत्री ने तारीफ करते हुए कही यह बात

Sun, 19 May 2024 07:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 May 2024 07:07 PM IST
सार

फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर मनोज वाजपेयी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए उन्हें अपना सबसे फेवरेट सह-कलाकार बताया है।

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh Met Manoj Bajpayee in Flight actress shared selfie said most favorite co actor
मनोज बाजपेयी, फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फातिमा सना शेख कम समय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। फिल्म दंगल के बाद से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला है। अभिनय के अलावा अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक फ्लाइट में उनकी मुलाकात मनोज वाजपेयी से हो गई।  सूरज पर मंगल भारी नाम की फिल्म में दोनों साथ में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन

Kiara Advani: फिर से साथ नजर आने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ ? शेरशाह अभिनेत्री ने दी जानकारी

विज्ञापन

फ्लाइट में हुई मुलाकात

विमान में हुई मुलाकात की जानकारी फातिमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। मनोज के साथ सेल्फी साझा करते हुए उन्होंने उन्हें अपना सबसे पसंदीदा सह-कलाकार बताया है। तस्वीर में फातिमा और मनोज मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। जहां मनोज ने ऑलिव ग्रीन शर्ट पहनी है, वहीं फातिमा पीला कुर्ती पहनने नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मेरे सबसे पसंदीदा सह-अभिनेता मनोज बाजपेयी से मुलाकात हुई।" 

 

इस फिल्म में साथ आए थे नजर

अभिषेक शर्मा की कॉमेडी फिल्म सूरज पे मंगल भारी में फातिमा के साथ मनोज के अलावा दिलजीत दोसांझ के साथ अन्नू कपूर, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करिश्मा तन्ना, वंशिखा शर्मा ने भी काम किया था।

विज्ञापन

मेट्रो इन दिनों में दिखेंगी फातिमा

फातिमा जल्द ही अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों में मुख्य भूमिका में दिखने वाली हैं। हाल ही में सेट से अली फजल और फातिमा का पहला लुक सामने आया था। इसके अलावा वे उल जलूल इश्क नाम की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इसमें नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा और शारिब हाशमी भी हैं।
Mr & Mrs Mahi: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में सूर्या का ‘स्कूप शॉट’ लगाएंगी जान्हवी, अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed