फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiara Advani on working with Sidharth Malhotra again after Shershah recently appeared at Cannes Festival 2024

Kiara Advani: फिर से साथ नजर आने वाले हैं कियारा-सिद्धार्थ ? शेरशाह अभिनेत्री ने दी जानकारी

Sun, 19 May 2024 06:24 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 19 May 2024 06:24 PM IST
सार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं। उनके फैंस दोनों को पर्दे पर एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान दोनों के साथ काम करने को लेकर कियारा ने जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Kiara Advani on working with Sidharth Malhotra again after Shershah recently appeared at Cannes  Festival 2024
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इंडस्ट्री में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी हैं। हाल में ही वह कान फिल्म फेस्टिवल के एक इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आईं थीं। पिछले साल फरवरी में उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'शेरशाह' में नजर आई थी। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

विज्ञापन

सिद्धार्थ संग काम करने पर बोलीं कियारा
कियारा और सिद्धार्थ फिल्म 'शेरशाह' में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में दोनों की बेहतरीन अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद से ही दोनों के फैंस फिर से इन्हें पर्दे पर साथ देखने को बेताब हैं। अभिनेत्री ने हाल में ही एक इंटरव्यू में पर्दे पर साथ नजर आने को लेकर बात की है। Bollywood News: Cannes 2024 पर Kiara Advani ने बिखेरा जलवा, एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को पसंद आनी चाहिए स्क्रिप्ट 
कियारा ने कहा,'मुझे लगता है कि शेरशाह से हम दोनों को एक कपल के तौर पर काफी प्यार मिला है। इसलिए लोगों में इसे लेकर एक खास उत्साह है और वो हमें साथ देखना चाहते हैं'।  इस पर आगे अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मों को चुनने को लेकर दोनों एक दूसरे का बतौर कलाकार काफी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों साथ में फिर से काम करने के लिए काफी उत्साहित भी हैं, लेकिन अगर ऐसी कोई स्क्रिप्ट मिलती भी है तो दोनों को पसंद आनी चाहिए तभी वो काम करने को राजी हो सकेंगे। 
आयुष्मान ने खास अंदाज में लोगों से की मतदान की अपील
कान फिल्म फेस्टिवल में आईं नजर
कियारा ने आगे कहा,'मैंने सच में कभी इतना नहीं सोचा कि एक कपल के तौर पर ये कैसे संभव होगा? मुझे लगता है, हम दोनों पहले दो अलग इंसान और कलाकार हैं। हम दोनों पहले खुद की पसंद को देखते हुए ही राजी होंगे। हालांकि, हम दोनों भी साथ में काम करना पसंद करेंगे, लेकिन वो कहानी हम दोनों को बराबर पसंद आनी चाहिए'। बताते चलें कि कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में पहली बार कियारा आडवाणी ने भी भाग लिया था। वह इसका हिस्सा बन काफी खुश नजर आईं। वह 'वीमेन इन सिनेमा' के गाला डिनर में भी शामिल हुईं। इस दौरान वे गुलाबी रंग के गाउन में नजर आईं थीं। 
Suchitra: सुचित्रा ने पूर्व पति कार्तिक को बताया था समलैंगिक, अब अभिनेता ने भेजा कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed