Tees Maar Khan 2: 'तीस मार खां 2 बनाएं क्या'? फराह खान ने अक्षय कुमार से पूछा सवाल, क्या सीक्वल की है तैयारी?
Tees Maar Khan Sequel: इस बार 'बिग बॉस 19' के वीकएंड का वार एपिसोड को कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने होस्ट किया। शो में इस बार 'जॉली एलएलबी 3' के सितारे अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला पहुंचे।
विस्तार
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के इस बार के वीकएंड का वार एपिसोड में आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की स्टारकास्ट पहुंची। अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने इस बार के एपिसोड में चार चांद लगा दिए। हालांकि, अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते इस बार सलमान खान ने शो होस्ट नहीं किया, बल्कि फराह खान ने उनकी जगह होस्ट की भूमिका निभाई। आज सोमवार को फराह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म 'तीस मार खां' के सीक्वल को लेकर हिंट दिया है।
फराह ने हंसते हुए अक्षय कुमार से किया सवाल
वीकएंड का वार एपिसोड में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फराह खान ने खूब मस्ती की। आज सोमवार को फराह ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'तीस मार खां 2 बनाएं क्या?' इसके साथ लाफिंग इमोजी पोस्ट करते हुए आगे लिखा है, 'साथ में होस्ट करना बहुत ही मजेदार रहा'।
साल 2010 में रिलीज हुई थी 'तीस मार खां'
फराह के पोस्ट पर अभी अक्षय कुमार ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल की मेकिंग पर वे क्या कहते हैं? बता दें कि फिल्म 'तीस मार खां' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन फराह खान ने किया। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं, सलमान खान और अनिल कपूर स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए। इस फिल्म का 'शीला की जवानी' गाना काफी वायरल हुआ था।
Aamir Khan: जनवरी से दादासाहेब फाल्के बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगे आमिर खान, फिल्मसिटी में तैयार होगा सेट
कब रिलीज होगी 'जॉली एलएलबी 3'?
बात करें 'जॉली एलएलबी 3' की तो यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। यह इस लोकप्रिय फ्रेंजाईजी की तीसरी कड़ी है। पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। दूसरी पार्ट यानी 'जॉली एलएलबी 2' साल 2017 में आई।