फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fanney Khan new song Acche Din has been released

‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ से अनिल कपूर ने बयां किया पिता का दर्द, 'फन्ने खां' का तीसरा गाना रिलीज

Fri, 20 Jul 2018 04:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Fanney Khan new song Acche Din has been released
अनिल कपूर , राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' का तीसरा गाना रिलीज हो गया है। हाल ही में रिलीज हुए दो गाने 'मोहब्बत' और 'हल्का-हल्का' के बाद 'फन्ने खां' के इस गाने का नाम ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ है। गाने का नाम देखकर कहा जा सकता है कि यह गाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अच्छे दिन' वाले नारे से प्रेरित है। 
विज्ञापन


‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ गाने को अमित त्रिवेदी ने गाना और कंपोज किया है। जबकि गाने के बोल इरशाद कामली ने लिखे हैं। बात करें गाने के वीडियो की तो यह पूरा गाना अनिल कपूर पर फिल्माया गया है। ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ गाने को देखकर कहा जा सकता है कि यह गाना फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बयां करता है। इसके अलावा गाने के अंदर एक पिता को अपनी बेटी के सपने पूरे करने के लिए जिंदगी से संघर्ष करते हुए भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Fanney Khan new song Acche Din has been released
पता हो कि 'फन्ने खां' में अनिल कपूर अपनी बेटी लता शर्मा को लता मंगेश्कर की तरह बेहतरीन सिंगर बनाना चहाते हैं। वहीं सिंगर लता मंगेश्कर ने भी ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’गाने को ट्विट करते हुए अनिल कपूर को इस फिल्म के लिए ढेर सारी बधाई भी दी है। आपको बता दें कि फिल्म 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा है। ट्रेलर देख कर भी यह अंदाजा लगा सकते हैं कि यह अनिल कपूर की फिल्म है और वही इस फिल्म के प्रोटैग्निस्ट हैं, न कि ऐश्वर्या राय।

फिल्म में अनिल कपूर ने ऐसे पिता का रोल किया है जो पैसों की तंगी की वजह से गायक बनने का अपना सपना पूरा ना कर सका। वह अपनी बेटी को सुपरस्टार बनाना चाहता है जिसके लिए वह ऐश्वर्या को अगवा करता है। बता दें कि यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है।

वहीं फिल्म में राजकुमार राव अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। 'फन्ने खां' का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। वहीं, राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने फिल्म प्रोड्यूस की है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इरफान खान की फिल्म 'कारवां' और ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed