फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fake bollywood affairs

सरासर झूठ निकले थे बॉलीवुड के ये अफेयर

Mon, 17 Nov 2014 05:51 AM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
fake bollywood affairs

बॉलीवुड के उन अफेयर्स के बारे में जानिए जिन पर एक समय के लिए खूब गॉसिप बनीं लेकिन यह अफेयर बाद में सफेद झूठ साबित हुए। लगभग हर कलाकार को लेकर ऐसे अफेयर सुनने को मिले।

विज्ञापन


सलमान और असिन

सलमान के साथ कई लड़कियों का नाम जुड़ता रहा है। इसलिए उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लोगों को हैरानी कम और उत्सुकता ज्यादा होती है। जब असिन के साथ उनका नाम जुड़ा, तो मामला काफी गंभीर लग रहा था।
विज्ञापन


बताया गया कि फिल्म 'रेडी' के सेट पर दोनों की कैमिस्ट्री काफी अच्छी थी। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर लोगों ने कयास भी लगाए, लेकिन बाद में साफ हो गया था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबो की चर्चा भी कम नहीं

fake bollywood affairs

करीना कपूर और रितिक रोशन

बेबो और रितिक की जोड़ी को पर्दे पर आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाने लगा था। उसके बाद मीडिया और फैंस इन दोनों के अफेयर के कयास लगाने लगे। हालांकि, उन दिनों पत्नी सुजैन के लिए रितिक का समर्पण देखकर सारी स्थिति साफ हो गई थी।

अब स्थिति कितनी बदल चुकी है, ये तो सभी जानते हैं। एक समय ऐसा भी था जब करीना कपूर की वजह से ऋतिक की उस समय की पत्नी सुजैन खान ने ऋतिक को करीना के साथ काम करने से ही मना कर दिया था।


सरहद पार भी रोमांस

fake bollywood affairs

इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा

फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में इनकी जोड़ी हिट हुई थी। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में भी आईं। बाद में पता चला कि यह जोड़ी सीरियस रिलेशनशिप में जरूर थी, लेकिन दोनों के बीच अफेयर नहीं था।

इस अफेयर के कुछ दिनों बाद ही जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख से शादी कर ली। इस अफेयर को सबसे ज्यादा हवा-हवाई अफेयर बताया गया।

जॉन से जुड़ा कैटरीना का नाम

fake bollywood affairs

जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ

जब इन दोनों की नजदीकियों के कयास लगाए जा रहे थे, तो सलमान खान को भी अच्छा खास शॉक लगा था। वहीं कैट भी परेशान हो गई थीं। इसके बाद यह भी अफवाह उड़ी कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन फिल्म 'न्यूयॉर्क' की रिलीजिंग से पहले यह बात भी लोगों को पता चल गई कि इन दोनों के बीच कोई नजदीकी नहीं थी। यह सिर्फ फिल्म प्रमोशन का एक तरीका था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed